बजट 2026 को लेकर किसानों को बेसब्री से इंतजार है। किसानों को उम्मीद है कि इस बजट में उनके लिए कई तरह की अच्छी घोषणाएं हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि बजट 2026 को लेकर क्या-क्या कयास लगाए जा रहे हैं।
बजट 2026 कब आएगा
बजट 2026 एक फरवरी 2026 को पेश किया जा सकता है। किसानों को उम्मीद है कि इस बजट में उनके लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। साथ ही, पहले से चल रही सरकारी योजनाओं में भी बढ़ोतरी हो सकती है।
किसानों को सबसे ज्यादा उम्मीद PM किसान सम्मान निधि योजना से है। फिलहाल किसानों को इस योजना के तहत सालाना ₹6000 मिलते हैं। लंबे समय से इस राशि में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार नए बजट के साथ इस राशि में इजाफा कर सकती है। हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
बीज कानून 2026
बजट 2026 में बीज कानून में भी बदलाव हो सकता है। पुराने बीज अधिनियम 1966 और बीज नियंत्रण आदेश 1983 की जगह नया बीज कानून 2026 लागू किए जाने की तैयारी है। सरकार इस नए बजट सत्र के दौरान नया बीज विधेयक पेश कर सकती है।
इस नए कानून से किसानों को पहले से ज्यादा फायदा मिलने की उम्मीद है। खेती में अधिक उत्पादन मिलेगा। बीज की किस्मों का पंजीकरण अनिवार्य होगा, जिससे किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज मिलेंगे। इससे नकली बीज की समस्या खत्म होगी और किसानों को बेहतर अंकुरण व अच्छा उत्पादन मिलेगा।
नए बजट में खाद-कृषि उपकरण-फसल बीमा और सिंचाई परियोजना
किसानों को यह भी उम्मीद है कि नए बजट में बीज, खाद और कृषि उपकरणों पर सब्सिडी बढ़ाई जा सकती है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में भी बदलाव संभव है। इसके अलावा सिंचाई परियोजनाओं पर मिलने वाली सब्सिडी में भी बढ़ोतरी हो सकती है।
सरकार खेती की लागत कम करने के लिए किसानों की मदद कर सकती है। इसलिए किसानों को बजट 2026 से काफी उम्मीदें हैं। आने वाले दिनों में यह साफ हो जाएगा कि सरकार ने किसानों के लिए कौन-कौन से नए बदलाव किए हैं और कौन सी नई योजनाएं लागू होंगी।
