PM किसान की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए जरूरी सूचना सामने आई है। आइए जानते हैं कि कौन-कौन से काम पूरे करके अगली मिलेगी।
PM किसान की 22वीं किस्त पर अपडेट
पीएम किसान की 22वीं किस्त जल्द ही किसानों के खाते में आने वाली है, लेकिन इससे पहले किसानों को कुछ जरूरी काम पूरे करने होंगे, तभी योजना का लाभ मिल पाएगा। इस योजना को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के नाम से जाना जाता है। अब तक किसानों को योजना की 21 किस्तें मिल चुकी हैं। पीएम किसान योजना के तहत हर साल किसानों को 4-4 महीने के अंतराल में तीन किस्तें दी जाती हैं। प्रत्येक किस्त के रूप में किसानों को ₹2000 की राशि दी जाती है। आइए जानते हैं कि 22वीं किस्त प्राप्त करने के लिए कौन-कौन से काम पूरे करना जरूरी है।
PM किसान योजना के हितग्राही यह काम पूरे कर लें
पीएम किसान योजना का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। किसान स्वयं पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर ओटीपी के माध्यम से ई-केवाईसी कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर भी यह प्रक्रिया पूरी करवाई जा सकती है। इसके साथ-साथ किसान का बैंक खाता आधार से लिंक होना जरूरी है। यदि आवेदन के समय कोई गलती हो गई हो, जैसे नाम गलत होना, आधार संख्या में त्रुटि या बैंक विवरण में गलती, तो उसे समय रहते सुधारा जा सकता है।
किसान फेस ऑथेंटिकेशन ई-केवाईसी के लिए गूगल प्ले स्टोर से PM Kisan Mobile App या Aadhaar Face RD App डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें लॉग-इन करके ई-केवाईसी का स्टेटस भी चेक किया जा सकता है। इसके लिए आधार नंबर डालना होता है और फेस स्कैन करना होता है। ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी होने के 24 घंटे बाद स्टेटस में अपडेट दिखाई देने लगता है कि आपकी केवाईसी सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है।
पीएम किसान योजना का फायदा किसे मिलता है
पीएम किसान योजना का लाभ भारत के उन किसानों को दिया जाता है जो भारत के नागरिक हों, जिनके नाम पर कृषि भूमि हो, जिन्होंने इनकम टैक्स फाइल नहीं किया हो, जो ₹10,000 या उससे अधिक की मासिक पेंशन नहीं लेते हों, जिनके पास संस्थागत भूमि न हो, इस योजना का लाभ मुख्य रूप से छोटे और सीमांत किसानों को दिया जाता है।
