PM Kisan Samman Nidhi : भारत एक कृषि प्रदान देश है। ऐसे में सरकार ने किसानों के हितो की रक्षा करने के लिए एक से बढ़कर योजनाओं की शुरुआत की है। इन्हीं में से एक योजना पीएम किसान योजना है। बता दें कि अब अगले 2 दिन में पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त को जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं किन किसानों को इस योजना के तहत लाभ नहीं होगा।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त को सरकार अब जल्द ही जारी करने वाली है। अब बस दो दिन में इस योजना की किस्त को जारी कर दिया जाएगा। हालांकि कुछ किसान (Update for farmers) ऐसे भी होंगे, जिनको इस योजना के तहत लाभ नहीं होगा। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से पीएम किसान योनजा के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
इस दिन जारी होगी 22वीं किस्त
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त (फरवरी-मार्च 2026) का समय अब करीब आ रहा है। जारी की गई मीडिया रिपोर्ट्स और बजट 2026 के संकेतों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी (Modi Government Latest Update) फरवरी के आखिरी सफ्ताह 20 से 28 फरवरी के बीच बटन दबाकर देश के करोड़ों किसानों के खाते में 20,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि को ट्रांसफर किया जा सकता है। हालांकि सरकार ने उन किसानों (Update for Farmers) के लिए अलर्ट जारी किया है जिनका वेरिफिकेशन अधूरा है। अगर आपने अगले 48 घंटों में ये 3 जरूरी काम को पूरा नहीं किया तो इस स्थिति में आपके किस्त के 2 हजार रुपये अटक सकते हैं।
e-KYC कराना है सबसे ज्यादा जरूरी
सरकार ने इस बात को सपष्ट कर दिया है कि बिना e-KYC के अब एक भी रुपया ट्रांसफर नहीं किया जाएगा। आप खुद pmkisan.gov.in पोर्टल पर जाकर e-KYC विकल्प के जरिए आधार (PM Kisan e-KYC) नंबर डालकर OTP के माध्यम से ईकेवाईसी को पूरा कर सकते हैं। इसके साथ ही में आप पास के CSC केंद्र पर जाकर बायोमेट्रिक के जरिए भी इसे अपडेट करा सकते हैं।
फार्मर आईडी को लेकर बनाया गया है ये नया नियम
इस साल से कई राज्यों खासकर यूपी और बिहार में डिजिटल फार्मर आईडी को बनवाना जरूरी कर दिया गया है। ये आईडी आपके भूमि रिकॉर्ड को सीधे आधार (Farmers ID) से कनेक्ट करती है। कई जिलों में 6 फरवरी 2026 तक विशेष कैंप को आयोजित किया जा रहा है। अगर आपकी जमीन का वेरिफिकेशन (Land Seeding) में ‘No’ दिखा रहा है, तो फिर आपकी किस्त रुक जाएगी।
आधार और बैंक खाता लिंक कराना है जरूरी
आपका बैंक खाता Aadhaar Seeded और DBT (Direct Benefit Transfer) के लिए इनेबल किया जाना काफी ज्यादा जरूरी है। अगर आपके बैंक ने हाल ही में केवाईसी मांगी थी और आपने नहीं दी, तो सरकार की ओर से भेजा गया पैसा बैंक के द्वारा रिजेक्ट कर दिया जाएगा।
इन बातों का दें ध्यान
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
इसके बाद ‘Know Your Status’ विकल्प पर क्लिक करें।
वहां पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर (Farmers ID Latest Update) या मोबाइल नंबर दर्ज करें।
Eligibility Status में देखें कि इन तीनों पर हरा टिक (✓) लगा हुआ है या नहीं। ये तीनों ऑप्शन है e-KYC, Land Seeding, Aadhaar Bank Account Seeding।
ऐसे बनवाएं Farmer ID
पीएम किसान योजना के तहत अब फार्मर आईडी (Farmer ID) या ‘फार्मर रजिस्ट्री’ करवाना जरूरी कर दिया गया है। ये एक तरह का डिजिटल पहचान पत्र है जो आपके आधार और जमीन के रिकॉर्ड (खतौनी) को कनेक्ट कर देता है। वहीं 22वीं किस्त पाने के लिए यह आईडी बनवाना अब बहुत जरूरी है।
ऑनलाइन ऐसे बनावाएं फार्मर आईडी
आप अपने राज्य के AgriStack पोर्टल या पीएम किसान की वेबसाइट के जरिए इसको बनवा सकते हैं।
इसके लिए सबसे पहले उत्तर प्रदेश के लिए upfr.agristack.gov.in पर जाएं। वहीं अगर आप किसी अन्य राज्य से हैं तो उनके संबंधित AgriStack पोर्टल बनाये गए है उनको विजिट करें।
फिर ‘Create New User’ पर क्लिक करें और अपना मोबाइल नंबर व आधार नंबर दर्ज करें।
आपके आधार से लिंक मोबाइल पर एक OTP भेजा (PM Kisan 22th Installment) जाएगा उसको भरकर वेरिफिकेशन पूरा करें।
लॉगिन हो जाने के बाद ‘Fetch Land Detail’ पर क्लिक करें। यहां पर आपका खसरा या खतौनी नंबर डालने पर आपकी जमीन का सारा ब्योरा (Area, Survey No.) अपने आप दिखने को मिल जाएगा।
अपनी फोटो और राशन कार्ड/फैमिली आईडी की जानकारी भरकर ‘e-Sign’ करें और फॉर्म सबमिट कर दें।
फार्मर आईडी बनवाने से होगें 3 बड़े लाभ
22वीं और आने वाली सभी किस्तें सीधे खाते में भेज दी जाएगी।
सरकारी केंद्रों से सस्ता बीज और खाद लेने में काफी ज्यादा आसानी हो रही है।
केसीसी (KCC) या फसल बीमा क्लेम के लिए बार-बार कागज को नहीं देना पड़ता है।
