PM Kisan Yojana : भारत के किसानों को आर्थिक रूप से मदद देने के लिए सरकार ने पीएम किसान योजना की शुरुआत की थी। हाल ही में इसको लेकर एक अपडेट (PM Kisan Yojana Latest Update) सामने आया है, जिसमें बताया गया है कि किसानों के खाते में 2 हजार रुपये की राशि कब आएगी। खबर के माध्यम से जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े किसनों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। बता दें कि किसानों का लंबे समय का इंतजार अब खत्म हो गया है। सरकार (Latest Update For Farmers) ने कन्फर्म कर दिया है कि कर्मचारियों के खाते में 2 हजार रुपये की राशि कब आएगी। सरकार का ये फैसला किसानों की आर्थिक जरूरत को पूरा करने वाला है। आइए जानते हैं इससे जुड़ा लेटेस्ट अपडेट।
इतने किसानों को होगा लाभ-
किसान सम्मान निधि में अगली किस्त में जिले के 3.11 लाख किसानों को लाभ होने वाला है। इस किस्त में 21,658 नए पात्र किसान जुड़ने वाले हैं। एक फरवरी के बाद किसान सम्मन निधि (Kisan Samman Nidhi 22nd Installment) की 22वीं किस्त को जारी कर दिया जाएगा। इस वित्तीय वर्ष 23,132 किसानों ने योजना में शामिल होने के लिए आवेदन किया गया था। इसमें सत्यापन के बाद पात्र किसानों का चयन किया जाएगा।
भूमि स्वामित्व को लेकर आया अपडेट-
फिलहाल इस योजना के तहत 3,58,165 किसानों (Update for farmers) को लाभ हो रहा है। फरवरी में नए पात्रों को भी योजना का लाभ दिया जाएगा। जिले में लगभग साढ़े तीन लाख किसानों को लाभ होने वाला है। हालांकि इस बार किसान सम्मान निधि के तहत लगभग 2.95 लाख किसानों (Kisan Samman Nidhi Yojana) को लाभ हो रहा है। भूमि स्वामित्व में किसी परिवर्तन के होने पर अपडेट कराना जरूरी है। इसी के लिए किसान सम्मान निधि के लिए निरंतर सत्यापन किया जा रहा है।
फरवरी में भेज दिये जाएंगे योजना के पैसे-
इस प्रक्रिया में दिसंबर तक 21,584 किसानों के भूमि संबंधी रिकार्ड पीएम किसान पोर्टल (PM Kisan Portal) पर फीड नहीं किए जा सकते हैं। जनवरी में इनकी संख्या में और भी तेजी देखने को मिल रही है। इसके साथ ही में दूसरी ओर ईकेवाईसी कराने में भी 56 हजार किसान पीछे हैं। जिन किसानों (Update for Farmers) के रिकॉर्ड सत्यापन में सही पाए गए है, उनके नाम किसान सम्मान निधि में जोड़ दिये गए है। इनकी संख्या 21,658 है। फरवरी में मिलने वाली किसान सम्मान निधि में इनके नाम भी शामिल किए जाएंगे। इस प्रकार पहले के मुकाबले इस बार की सम्मान निधि (Samman Nidhi Yojana) में लगभग 3. 11 लाख किसानों को लाभ होने वाला है।
