PM Kisan Yojana : देशभर के किसानों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना के तहत 22वीं किस्त जारी होने का इंतजार बना हुआ है। अब इसी बीच कर्मचारियों के लिए 22 वीं किस्त से जुड़ी बड़ी खबर आई है। बता दें कि 22वीं किस्त (PM Kisan Yojana) जारी होने से पहले ही कई किसानों के नाम काट दिए गए हैं।
पीएम किसान योजना के तहत किसानों को 21 किस्त का फायदा दिया जा चुका है और अब जल्द ही 22वीं किस्त जारी की जाने वाली है, लेकिन अब इसी बीच सरकार (PM Kisan Samman Nidhi) ने लाभार्थी सूची (Beneficiary List) में 22वीं किस्त जारी करने से पहले लाखों किसानों के नाम काट दिए हैं, जिससे किसानों को तगड़ा झटका लगा है। खबर में जानिए किन किसानों के नाम काट दिए गए हैं।
कब जारी होगी 22वीं किस्त
बताया जा रहा है कि किसानों को 22वीं किस्त (PM Kisan 22nd Installment ) इसी सप्ताह या मार्च के पहले सप्ताह में जारी की जा सकती है। सरकार ने साल की पहली किस्त जारी नहीं की है और इससे पहले ही सरकार ने पीएम किसान योजना (PM Kisan Samman Yojana) के लाभार्थी सूची से लाखों किसानों के नाम हटा दिए हैं। दरअसल, आपको बता दें कि हालिया जांच में यह पाया गया है कि लाखों किसान अपात्र है, जिसके चलते उनकी किस्तें रोकी गई है। पीएम किसान योजना में पारदर्शिता लाने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है।
क्यों कट रहे किस्त की लिस्ट से नाम
पीएम किसान पोर्टल (PM Kisan Portal) के मुताबिक खास तौर से जिन दो कारणों से फिजिकल वेरिफिकेशन किया जा रहा है और किस्तों पर रोक लग रही है। उनमे-
दरअसल, आपको बता दें कि सरकार उन किसानों के डॉक्यूमेंट्स, जिन्होंने 01 फरवरी 2019 के बाद जमीन अपने नाम कराई है, उनकी बारीकी से जांच कर रही है। अगर आपके पास इस डेट से पहले खेती की जमीन नहीं थी, तो आपकी पात्रता की दोबारा जांच की जाएगी।
इसके साथ ही नियमों के मुताबिक एक परिवार, जिसमे पति-पत्नी और नाबालिग बच्चे शामिल है, उनमे से सिर्फ एक ही व्यक्ति इस स्कीम (PM Kisan Scheme) का फायदा ले सकता है। जांच के दौरान यह पाया गया है कि कई घरों में पति और पत्नी दोनों किस्त का फायदा ले रहे हैं। ऐसे मामलों में जब तक फिजिकल वेरिफिकेशन पूरा नहीं होता है तब तक किस्त का पैसा रोक दिया गया है। अगर वेरिफिकेशन में आप पात्र पाए जाते हैं, तो उसके बाद ही रूकी हुई किस्त जारी की जाएगी। नहीं तो फिर पिछली किस्तों की वसूली की जा सकती है।
कैसे चेक करें लिस्ट का पूरा स्टेटस
अगर आप इस बारे में सोच रहे हैं कि आपका नाम इस लिस्ट (PM Kisan 22nd Installment Latest Update) में है या नहीं तो आप आसानी से कुछ स्टेप्स को फॉलो कर उसका पता लगा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक पोर्टल pmkisan।gov।in पर जाना होगा उसके बाद होम पेज पर Farmers Corner में जाकर बेनिफिशियरी स्टेटस पर क्लिक करें, इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड डालें, इतना करने के बाद जैसे ही आप Get Data पर क्लिक करते हैं आपको पूरी डिटेल सामने मिल जाएगी। इसके बाद आपकी ई केवाईसी और लैंड सीडिंग है तो YES पर क्लिक करना होगा नहीं है तो नहीं पर क्लिक करना होगा।
कब जारी की जाएगी 22वीं किस्त
हालांकि अभी तक 22 अगस्त को कब जारी किया जाएगा इसको लेकर सरकार ने कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार फरवरी के आखिरी सप्ताह यानी कि इसी हफ्ते या फिर मार्च के पहले सप्ताह में सरकार 22वीं किस्त (PM Kisan 22nd Installment)जारी कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि सरकार होली से पहले ही किसान के अकाउंट में ₹2000 की राशि डाल सकती है।
किसानों के लिए यह काम करना जरूरी
अगर आप भी 22वीं किस्त (PM Kisan 22nd Installment Updates) लेने के लिए पात्र है और आपने अभी तक e-KYC नहीं कराई है या फिर आपका बैंक अकाउंट आधार से लिंक नहीं है तो आपकी 22 वीं किस्त रूक सकती है। इसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर में जाकर केवाईसी करवानी होगी, उसके बाद है आपके अकाउंट में 22 वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर किया जाएगा।
