PM Kisan Yojana – केंद्रीय सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खातों में 22वीं किस्त आने वाली है। आमतौर पर यह किस्त फरवरी में आती है, लेकिन इस बार जल्दी आने की संभावना जताई जा रही है। किसान अपने खाते में राशि कब आएगी… आइए ये जान लेते है नीचे इस खबर में-
क्या किसानों के लिए कोई बड़ी खुशखबरी आने वाली है? क्या किसानों के बैंक खातों (farmers bank accounts) में अग्रिम धनराशि जमा होने की तैयारी है? खबरों के मुताबिक, ऐसा संभव नजर आ रहा है। मोदी सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Prime Minister Kisan Samman Nidhi Scheme) के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये दिए जाते हैं। यह योजना लंबे समय से किसानों को आर्थिक सहारा दे रही है।
पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana Update) के तहत पात्र किसानों के बैंक खातों में हर चार महीने में 2,000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं। इस तरह सालभर में कुल 6,000 रुपये तीन किस्तों में मिलते हैं। अब तक योजना की 21 किस्तें जारी की जा चुकी हैं, जबकि 22वीं किस्त का किसानों को इंतजार (Farmers are waiting for the 22nd installment) है। इसी को लेकर अब एक नया और अहम अपडेट सामने आया है।
कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त तय समय से पहले जारी की जा सकती है। चूंकि 1 फरवरी को बजट 2026 पेश होना है, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि सरकार उससे पहले ही किसानों के खातों में रकम ट्रांसफर (Transfer money to farmers’ accounts) कर दे। अगर ऐसा होता है, तो किसानों को समय से पहले आर्थिक राहत मिल सकती है।
आमतौर पर पीएम किसान योजना की अगली किस्त फरवरी महीने में जारी की जाती है। हालांकि, सरकार ने 22वीं किस्त की तारीख को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इसलिए फिलहाल किस्त के जल्दी आने को लेकर जो भी बातें सामने आ रही हैं, वे केवल अटकलों पर आधारित हैं, और किसानों को आधिकारिक सूचना का इंतजार करना चाहिए।
अगर पैसा अग्रिम रूप से मिल जाता है, तो इससे किसानों को बड़ी राहत मिल सकती है। लेकिन किसानों को यह जरूर ध्यान रखना चाहिए कि किस्त पाने के लिए ई-केवाईसी (e-KYC) पूरा होना जरूरी है। इसके साथ ही किसान आईडी होना भी अनिवार्य है, जो राज्य सरकारों द्वारा जारी की जा रही है। इसलिए पात्र किसानों को समय रहते पंजीकरण कराकर अपनी विशिष्ट किसान आईडी जरूर बनवा लेनी चाहिए।
केवल ई-केवाईसी (e-KYC) और किसान/रायथु आईडी वाले पात्र किसानों के खातों में ही अगली 2,000 रुपये की किस्त भेजी जाएगी। इसलिए किसानों को इन जरूरी प्रक्रियाओं में देरी नहीं करनी चाहिए और जल्द से जल्द इन्हें पूरा कर लेना चाहिए। वहीं, यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट में केंद्र सरकार (central government) किसानों के लिए कुछ राहत के ऐलान कर सकती है।
कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि बढ़ा सकती है और इसे दोगुना करने पर विचार हो सकता है। किसान भी इसी उम्मीद में हैं। हालांकि, फिलहाल सरकार की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। ऐसे में अभी कुछ भी तय नहीं माना जा सकता। आने वाले दिनों में ही साफ होगा कि सरकार इस दिशा में कोई बड़ा फैसला लेती है या नहीं।
