Post Office Scheme : अगर आप एक बार निवेश कर हर महीने तय आमदनी चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की यह सरकारी स्कीम आपके काम की हो सकती है। इसमें एकमुश्त निवेश करने पर हर महीने करीब ₹5,500 की नियमित आय मिलती है। इस स्कीम में जोखिम कम है और पैसा सुरक्षित रहता है-
अगर आप चाहते हैं कि बैंक बैलेंस सुरक्षित रहे और हर महीने खाते में तय रकम आती रहे, तो पोस्ट ऑफिस की एक खास सरकारी स्कीम (post office government scheme) आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। इसमें जोखिम बेहद कम है और बाजार के उतार-चढ़ाव की चिंता भी नहीं रहती। आइए जानते हैं यह स्कीम कैसे काम करती है और क्या हैं इसके फायदे।
जानें क्या है पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम-
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (MIS) भारतीय डाक द्वारा संचालित एक सरकारी बचत योजना है। इसका उद्देश्य निवेशकों को सुरक्षित निवेश के साथ हर महीने नियमित आय देना है। इस योजना में लगाया गया मूलधन पूरी तरह सुरक्षित रहता है और उस पर सरकार (government) द्वारा तय ब्याज दर के अनुसार ब्याज मिलता है।
यह योजना खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयुक्त मानी जाती है, जो रिटायरमेंट (retirement) के बाद हर महीने खर्च के लिए स्थायी आमदनी चाहते हैं या फिर जोखिम से दूर रहकर सुरक्षित निवेश करना पसंद करते हैं।
इस स्कीम में कौन निवेश कर सकता है-
इस योजना में 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र का कोई भी भारतीय नागरिक खाता खोल सकता है। इसमें सिंगल अकाउंट के साथ ज्वाइंट अकाउंट की सुविधा भी मिलती है, जिसमें अधिकतम तीन वयस्क संयुक्त रूप (three adult joint form) से निवेश कर सकते हैं। बच्चों के नाम पर सीधे खाता नहीं खोला जाता, हालांकि अभिभावक के माध्यम से कुछ विशेष स्थितियों में निवेश किया जा सकता है।
ब्याज दर और मैच्योरिटी से जुड़ी पूरी जानकारी-
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम (Post Office Monthly Income Scheme) स्कीम पर फिलहाल 7.40 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है। यह ब्याज हर महीने सीधे निवेशक के खाते में जमा किया जाता है। इस योजना की मैच्योरिटी अवधि 5 साल होती है और खाता खुलने के अगले महीने से ही मासिक ब्याज मिलना शुरू हो जाता है।
कैसे होगी ₹5500 महीने की कमाई-
अब सबसे अहम सवाल यही है कि हर महीने करीब ₹5,500 कैसे मिलेंगे। इसका जवाब आसान है। अगर आप सिंगल अकाउंट खोलकर इसमें अधिकतम ₹9 लाख की एकमुश्त राशि निवेश करते हैं, तो 7.40 फीसदी सालाना ब्याज दर के हिसाब से आपको हर महीने लगभग ₹5,500 ब्याज मिलेगा। यह आय पूरी तरह तय रहती है और बाजार के उतार-चढ़ाव का इस पर कोई असर नहीं पड़ता।
MIS Income Calculation Chart
निवेश राशि- ब्याज दर- मासिक इनकम
₹9,00,000 – (Single) 7.40% – लगभग ₹5,500
₹15,00,000 – (Joint) 7.40% – लगभग ₹9,250
ज्वाइंट अकाउंट में कितना मिलेगा फायदा-
ज्वाइंट अकाउंट खोलने (joint account open) पर इस स्कीम में अधिकतम ₹15 लाख तक निवेश किया जा सकता है। इस निवेश पर 7.40 फीसदी ब्याज दर के हिसाब से हर महीने करीब ₹9,250 की नियमित आय मिलती है। घर के रोजमर्रा के खर्च चलाने या बुजुर्ग माता-पिता की जरूरतों को पूरा करने के लिए यह योजना एक मजबूत और भरोसेमंद विकल्प साबित हो सकती है।
ब्याज लेने के विकल्प और जरूरी नियम-
इस योजना में सामान्य तौर पर ब्याज मासिक आधार पर मिलता है, यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है। कुछ तकनीकी परिस्थितियों में ब्याज का भुगतान तिमाही या वार्षिक रूप में भी हो सकता है। योजना का पूरा लाभ लेने के लिए जरूरी है कि खाता 5 साल की मैच्योरिटी अवधि (Maturity period of 5 years) पूरी होने तक चालू रखा जाए।
– 1 से 3 साल में अकाउंट बंद करने पर 2% कटौती
– 3 से 5 साल में अकाउंट बंद करने पर 1% कटौती
असमय निधन की स्थिति में क्या होगा?
अगर खाताधारक की मृत्यु मैच्योरिटी से पहले (Death of the account holder before maturity) हो जाती है, तो यह खाता तुरंत बंद कराया जा सकता है। ऐसी स्थिति में पूरी जमा राशि के साथ अब तक का अर्जित ब्याज नॉमिनी (Earned Interest Nominee) को दे दिया जाता है, जिससे परिवार की आर्थिक सुरक्षा बनी रहती है।
कैसे और कहां खुलवाएं खाता-
पोस्ट ऑफिस MIS खाता खोलना काफी आसान है। इसके लिए नजदीकी पोस्ट ऑफिस जाएं, अकाउंट खोलने का फॉर्म भरें और केवाईसी दस्तावेज़ जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड (Pan Card) और पासपोर्ट साइज फोटो जमा करें। खाता न्यूनतम ₹1,000 से भी शुरू किया जा सकता है।
किन लोगों के लिए है यह स्कीम सबसे बेहतर-
यह योजना खासतौर पर रिटायर्ड कर्मचारियों (retired employees), सीनियर सिटीजन, गृहिणियों और उन निवेशकों के लिए उपयुक्त है जो जोखिम से दूर रहकर सुनिश्चित मासिक आय (assured monthly income) चाहते हैं। अगर आप भी सुरक्षित भविष्य की योजना बना रहे हैं, तो पोस्ट ऑफिस MIS आपके लिए एक भरोसेमंद विकल्प साबित हो सकता है।
