क्या आप ₹2,55,664 रूपए का शानदार फंड पाना चाहते हैं वो भी बहुत कम निवेश करके तो आपको रिकरिंग डिपॉजिट (RD) योजना में शामिल होना होगा। यह एक सरकारी गांरटीड और सुरक्षित निवेश वाली योजना है जो मध्यम वर्ग के परिवारों की लोकप्रिय स्कीम बन गई है।
आज की बढ़ती महंगाई में यदि हम हर महीने छोटा निवेश करते हैं तो अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं। हर नागरिक के मन में यह ख्याल आता है लेकिन गारंटीड और सुरक्षित योजना होने पर ही निवेश करने का मन करता है। लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि ऐसी योजना भारत में पोस्ट ऑफिस द्वारा पेश की जा रही है।
आजकल छोटे निवेशकों को रिकरिंग डिपॉजिट (RD) योजना काफी पसंद आ रही है जिस कारण यह लोकप्रिय योजान बन चुकी है। अगर आप इस स्कीम में प्रति माह ₹3500 जमा करते हैं तो 60 महीने आप लखपति बन जाएंगे। आइए इस योजना के पूरे हिसाब-किताब और अन्य डिटेल्स के बारे में जानते हैं।
₹3500 जमा करने पर कैसे मिलेगा रिटर्न?
पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम में आप मात्र 100 रूपए से निवेश शुरू कर सकते हैं और अधिकतम निवेश कितना भी कर सकते हैं इसकी कोई लिमिट नहीं है, यही बात योजना को काफी ख़ास बनाती हैं। 5 साल (60 महीने) तक आपको हर महीने 3,500 रूपए जमा करने हैं।
अभी के समय में इस स्कीम में सालाना 6.7 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है और तिमाही आधार पर यह कंपाउड की जाती है। यानी की तीन महीने के भीतर आपका ब्याज निवेश राशि में जोड़ा जाएगा। इसे बचत की राशि में बढ़ोतरी होगी और लम्बे समय के बाद आपको शानदार रिटर्न मिलेगा।
5 साल बाद आपका कुल फंड
रिकरिंग डिपॉजिट (RD) योजना, भारत सरकार द्वारा समर्थित एक सरकारी योजना है, जिसमें किया गया निवेश सुरक्षित रहता है। और आपको निश्चित गारंटी के साथ रिटर्न मिलता है। आइए जानते हैं 5 साल में कुल कितना फंड तैयार होता है।
| प्रति माह निवेश | ₹3,500 | 
| कुल अवधि | 5 साल | 
| कुल जमा राशि | ₹2,10,000 | 
| ब्याज दर | 6.7 प्रतिशत सालाना | 
| 5 साल में प्राप्त ब्याज | ₹45,664 | 
| परिपक्वता पर कुल रकम | ₹2,55,664 | 
RD योजना में खाता कैसे खोलें?
RD योजना में खाता खोलना बहुत आसान है, इसके लिए आपको अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाना है। आपको अपने साथ आधार कार्ड और आवश्यक दस्तावेजों को ले जाना है। आपका खाता खोल दिया जाता है और आपको क़िस्त को जमा कर देना है। कुछ शर्तों का पालन करके आप जरूरत पड़ने पर स्कीम से पैसा निकाल सकते हैं।
जब 5 साल की अवधि पूरी हो जाती है तो इसे 5 साल के लिए और भी बढ़ा सकते हैं। इस योजना से जुड़कर कोई भी व्यक्ति इसका लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यह एक बिना जोखिम वाले लोकप्रिय योजना है।

 
			 
                                 
                              
		 
		 
		 
		