इन दिनों देश में तेजी से सेफ और सुरक्षित कारो की मांग तेजी से बढ़ रही है।ऐसे में टाटा की कारो को भी लोग पसंद करने लगे है।बेस्ट सेलिंग लिस्ट में टाटा नेक्सॉन पहले नबर पर है।टाटा नेक्सॉन को 5 स्टार की सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है।ये कॉम्पेक्ट एसयूवी सेगमेंट में आती है।वही सदा पसंद करने वाले लोगो के सामने सेफ कारो के ऑप्शन कम ही होते है।लेकिन बाजार में एक ऐसी जबरदस्त 5 स्टार रेटिंग के साथ कार मौजूद है जो किसी भी प्रीमियन गाड़ी से कम नहीं है।लेकिन इन करो को के लिए नई जानकारी सामने आ रही है। कंपनी के अनुसार इन कारो की कीमत में बढ़ोतरी कर दी गयी है।
यह कार स्कोडा कुशॉक और स्लाविया है।दोनों ही कारो की कीमत में कंपनी ने बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है।कुशक और स्लाविया की कीमतों में 1 लाख रूपये का इजाफा कर दिया गया है।कंपनी ने कार की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर पहले से ही घोषणा कर दी थी।पहले से बुक की गयी कारो पर नई कीमते प्रभावी नहीं हो।
क्या है नई कीमते
कुशॉक और स्लाविया के बेस वेरिएंट की कीमतों में सबसे ज्यादा इजाफा देखने को मिला है।स्लाविया के बेस वेरिएट में 64 हजार रूपये की बढ़त हुई है।वह कुशाक का बेस वेरिएंट सबसे ज्यादा कीमत से बढ़ा है।कुशाक का बेस वेरिएंट अब 1 लाख रुपए महंगा मिलेगा।
कुशाक कार की एक्स शोरूम प्राइस अब 11.89 लाख रूपये से शुरू होगी।वही टॉप वेरिएंट के लिए 19.51 लाख रूपये एक्स शोरूम देने होंगे।वही स्लाविया की बात करे तो इसका बेस वेरिएंट 11.53 लाख रूपये से शुरू होगा और इसका टॉप वेरिएंट 19.20 लक्ख रूपये एक्स शोरूम कीमत में मिलेगा।
इन कारो को कीमत बढ़ेगी
स्कोडा के बाद फॉक्सवेगन भी अपनी सेडान वट्टूस की कीमतों में इजाफा कर सकती है।वर्टूस और स्लाविया दोनों एक ही प्लेटफार्म पर बनी हुई कारे है।ऐसे में अब ये माना जा रहा है की वर्टूस की कीमतों में भी स्लाविया जितना ही इजाफा हो सकता है।कंपनी ने अभी तक इस संबंध में कोई भी जानकारी नहीं दी है।स्कोडा ने भी ये जानकारी नहीं दी कारो की कीमतों में इजाफा क्यों किया गाय है।खबरों के अनुसार सप्लाई चेन की न खत्म होने वाली समस्या ही इसका सबसे बड़ा कारण है।