Property News : घर खरीदने का सपना बढ़ती प्रॉपर्टी कीमतों की वजह से महंगा होता जा रहा है। लेकिन सही जानकारी के साथ बैंक नीलामी के जरिए बाजार भाव से काफी कम कीमत पर घर खरीदा जा सकता है। कई मामलों में 2BHK के बजट में 3BHK भी मिल जाता है। बस इसके लिए प्रक्रिया और सावधानियां समझना बेहद जरूरी है-
भारत के ज्यादातर शहरों में प्रॉपर्टी की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं, जिससे आम होमबायर के लिए बड़ा और बेहतर घर खरीदना मुश्किल होता जा रहा है। लेकिन सही जानकारी हो तो 2BHK के बजट में 3BHK घर लेना भी संभव है। इसके लिए बैंक ऑक्शन प्रॉपर्टी (bank auction property) एक बेहतर विकल्प बन सकती है। आइए जानते हैं इसकी पूरी जानकारी-
क्या होती है बैंक ऑक्शन प्रॉपर्टी –
जब कोई व्यक्ति होम लोन की EMI समय पर नहीं चुका पाता, तो बैंक उस प्रॉपर्टी को जब्त (property seized) कर लेता है। इसके बाद बकाया राशि वसूलने के लिए बैंक उस घर को ऑक्शन में बेचता है। ऐसी प्रॉपर्टी को बैंक ऑक्शन प्रॉपर्टी कहा जाता है, जो अक्सर बाजार भाव से कम कीमत पर मिल जाती हैं।जानें कानूनी प्रक्रिया का प्रोसेस-
SARFAESI एक्ट के तहत बैंक पहले लोन लेने वाले को बकाया चुकाने का मौका देता है। यदि भुगतान नहीं होता, तो बैंक प्रॉपर्टी को ई-ऑक्शन में लिस्ट करता है। ऑक्शन में एक रिजर्व प्राइस (A reserve price at auction) तय की जाती है, जो आमतौर पर बाजार दर से कम होती है। सबसे ज्यादा बोली लगाने वाला व्यक्ति प्रॉपर्टी (property) का खरीदार बन जाता है।
3BHK कम कीमत में कैसे मिल जाता है-
3BHK फ्लैट की कीमत (3BHK flat price) आमतौर पर ज्यादा होने के कारण इसके खरीदार कम होते हैं। वहीं 2BHK की मांग अधिक रहती है, जिससे उनके दाम ऊंचे बने रहते हैं। इसी वजह से बैंक ऑक्शन में कई बार बड़े घर, यानी 3BHK, अपेक्षाकृत कम कीमत पर मिल जाते हैं। डील कैसे पता चलेगी-
इसके लिए आपको नियमित रूप से बैंकों की वेबसाइट्स और प्रॉपर्टी पोर्टल्स (Property Portals) पर नजर रखनी होगी, जहां ऑक्शन लिस्टिंग डाली जाती हैं। इस दौरान लोकेशन (location), साइज और आसपास की प्रॉपर्टी के रेट्स (property rates) की तुलना जरूर करें। किसी भी सौदे से पहले प्रॉपर्टी की वास्तविक मार्केट वैल्यू खुद जांचना बेहद जरूरी है।इन बातों का रखें खास ध्यान-
– बता दें कि ऑक्शन में हिस्सा लेने के लिए करीब 10% EMD जमा करनी होती है और ऑक्शन जीतने के बाद 15-30 दिन में पूरी रकम चुकानी होती है।
– 50 लाख रुपये से ऊपर की प्रॉपर्टी पर 1% TDS भी देना होता है। इसके बाद रजिस्ट्रेशन और पजेशन मिलता है।
– ध्यान रखें कि ऑक्शन प्रॉपर्टी “जैसी है, जहां है” आधार पर बेची जाती है। इसलिए प्रॉपर्टी टैक्स (property tax), सोसायटी के बकाया, बिजली-पानी के बिल (Electricity and water bills) और कानूनी स्थिति की अच्छी तरह जांच करना जरूरी है। खरीदने से पहले साइट विजिट जरूर करें और किसी प्रॉपर्टी वकील की सलाह लेना बेहतर रहेगा।
– इस तरह आप सही रिसर्च के साथ बैंक ऑक्शन (bank auction) के जरिए लाखों रुपये की बचत कर सकते हैं और बड़ा घर कम दाम में पा सकते हैं।
