property possession law : प्रोपर्टी को लेकर अकसर आप देखते होंगे कि लोगों के बीच लंबे समय तक विवाद चलते रहते हैं। ऐसा तक हो जाता है कि प्रापर्टी को ही इस्तेमाल से रोक दिया जाता है और कोई भी पक्ष उस संपत्ति का इस्तेमाल नहीं कर पाता है। बहुत बार कोर्ट का फैसला आने तक असली मालिक अपनी प्रोपर्टी से वंचित रहा रहता है। ऐसे में आपको प्रोपर्टी के बारे में कुछ बातों को जान लेना चाहिए।
संपत्ति के मामलों में अकसर सालों साल गुजर जाते हैं और कोर्टों में लोगों की चप्पल घीस जाती हैं। परंतु, संपत्ति पर फैसला आने का इंतजार लगा रहता है। अदालतों में भी मामले इतने हैं कि ठीक से सुनवाई कम समय में कर पाना संभव ही नहीं हो पाता। आदलतों (Court) में, चाहे वह निचली अदालत हो या सुप्रीम कोर्ट, प्रोपर्टी के विवाद बड़ी संख्या में लंबित हैं।
कैसे कराएं अवैध कब्जे को खाली
आपकी प्रोपर्टी को किसी ने कब्जा (property possession law) लिया है तो आपको जरूरी नहीं है कि आप सीधे कोर्ट में मामला ले जाएं। इसके लिए कुछ और भी प्रावधान है। आप हिंसा न करें, लेकिन अपना बल दिखा सकते हैं और अवैध कब्जाधारी के सामान को घर से निकाल सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ तरीकों को अपनाना होगा।
यह है आसान तरीका
प्रोपर्टी पर किसी ने अवैध कब्जा किया है तो कानूनी तौर पर आप खुद की मेहनत से बनाई संपत्ति से (Property) अवैध कब्जा (Illegal possession) हटा सकते हैं। यहां तक की आप आत्मरक्षा कानून के तहत, कब्जा हटवाने (property possession law) के लिए अपना बल दिखा सकते हैं। भारतीय संविधान (Indian Constitution) हर नागरिक को आत्मरक्षा का अधिकार देता है।
कानून में धारा 96 से 106 तक आत्मरक्षा के अधिकार के नियम और प्रावधान बताए गए हैं। इस कानून के अनुसार इंसान को अपनी जान और अपनी संपत्ति के अधिकार (right to security of property) की रक्षा का अधिकार रखता है। वहीं, प्रोपर्टी (property) के विवाद में आप जबरदस्ती अपना कब्जा खाली करवा सकते हैं। आम तौर पर लोग कोर्ट में जाते हैं, जिसमें लंबा वक्त लगता है।
सक्षम हैं तो कब्जा हटवा लें
किसी ने प्रोपर्टी कब्जा रखी है तो आप अपनी प्रोपर्टी को अपने आप से भी खाली करवा सकते हैं। अगर आप सक्षम है तो आप सामने वाले का कब्जा हटा सकते हैं, उसके सामान को बहार फेंक सकते हैं, निर्माण का ढाह सकते हैं, शर्तें कि मामला कोर्ट में विचाराधीन न हो और संपत्ति पर स्टे न हो। ऐसे में अगर कोई आपको आपकी प्रोपर्टी (property possession) खाली करने से जोर जबरदस्ती से रोकता है और आप पर पुलिस की सहायता लें। आप अपनी ताकत के जरिये आपनी संपत्ति से कब्जे (Property Possession) को छुड़वा सकते हैं।
बड़ा विवाद न बनाएं
अगर आपकी प्रोपर्टी पर कब्जा (property possession law) किया गया है तो आप उसको कोर्ट से बाहर पंचायती तरीके से या सामाजिक लोगों की बैठक से भी सुलझा सकते हैं। ऐसे विवाद को कोर्ट में ले जाने से बचें। वहीं, पहले अपनी और से किसी भी हिंसक कार्रवाई से पूरी तरह बचें। लेकिन, आत्मरक्षा मौके पर जरूरी है। हालांकि आप के लिए ज्यादा बेहतर यह भी होगा कि पुलिस बल को बुलाकर अपने कागजात दिखाए जाएं और पुलिस की सहायता से अपनी प्रोपर्टी वापस ली जाए।
वापस मिल जाएगी आपकी संपत्ति
आत्मरक्षा कानून के तहत आप अपनी प्रोपर्टी पर कब्जा भी छूड़वा (property possession removal law) सकते हैं। किसी ने आपकी संपत्ति पर अवैध निर्माण कार्य कर लिया है और अपना सामान भी रख लिया है तो कानून तौर पर आप स्वयं अपनी संपत्ति खाली कराने के लिए जोर लगा सकते हैं। इसके लिए आप अपनी ताकत भी दिखा सकते हैं और जबरदस्ती अपनी संपत्ति से कब्जाधारी को हटा सकते हैं। आप अपने प्लॉट से अवैध निर्माण को ढाह सकते हैं।
कोर्ट में भी आपकी ही होगी सुनवाई
किसी ने आपकी संपत्ति पर कब्जा (property possession law) किस और आपने उसको गिरा दिया तो सामने वाला कोर्ट में गया तो भी आपकी ही सुनवाई होगी। क्योंकि संपत्ति आपकी है तो वह उसपर अपना कब्जा साबित नहीं कर सकता है। आपकी संपत्ति पर निर्माण को गिराने व बनाने का कानूनी अधिकार आपका है। आत्मरक्षा के अधिकार के कानून का संरक्षण (Protection of Law) लेकर आप अवैध निर्माण को गिरा सकते हैं।
