property rights : प्रोपर्टी के बंटवारे को लेकर अकसर लोगो के बीच विवाद हो ही जाते है। बड़े-बड़े रिश्ते भी इस विवाद में बर्बाद हो जाते है। प्रोपर्टी पर हो रहे विवाद को कम करने के लिए कई तरह के नियम और कानून बनाए गए है। जिनकी बेहद कम लोगो को जानकारी है। आइए खबर में आज आपको बताते है कि भाई की प्रोपर्टी में बहन को कब मिलता है अधिकार।
प्रोपर्टी की कीमतें हर रोज बढ़ती ही जा रही है। बढ़ रहे प्रोपर्टी के दामों के साथ-साथ इस पर हो रहे विवादों की संख्या भी लगातार बढ़ती ही जा रही है। प्रोपर्टी बंटवारे को लेकर कई तरह के अधिकार भी बनाए गए है लेकिन इन नियमों की बेहद कम लोगो की जानकारी है और इसी वजह से रोजाना कोर्ट में प्रोपर्टी विवाद से जुड़े नए-नए मामलें सामने आ रहे है।
खासकर लड़कियों को प्रोपर्टी से जुड़े इन नियमों की बेहद कम जानकारी होती है और इसी वजह से वो अपना हक पाने में वंचित रह जाती है। आइए खबर में आज आपको बताते है भाई की प्रोपर्टी में बहन को कब अधिकार मिलता है।
मा-बाप की संपत्ति में लड़कियों को भी मिलते हैं अधिकार
कई लड़कियों की शादी हो जाने के बाद उन्हें पैतृक संपत्ति में हिस्सा (share in ancestral property) नहीं दिया जाता है। लेकिन शादी हो जाने के बाद लड़कियां न केवल अपने माता-पिता की संपत्ति (property of parents) में बल्कि एक विशेष स्थिति में अपने भाई की सम्पत्ति में भी दावा ठोक सकती है।
कई बार ऐसी स्थिति भी बन जाती है जब माता-पिता की पूरी संपत्ति केवल बहन को मिल जाती है और भाई को कुछ नहीं मिलता।
आपको जरूर पता होने चाहिए प्रोपर्टी से जुड़े ये नियम
यदि माता-पिता अपनी संपत्ति (Property News) बेटी के नाम पर लिख देते हैं तो ऐसी स्थिति में प्रॉपर्टी कानून (property law) के अनुसार बेटे को कुछ नहीं मिलेगा। चाहे वे कितनी भी कोशिश क्यों न कर लें। लेकिन ये केवल माता-पिता द्वारा खुद कमाई गई संपत्ति के मामले में ही होता है। पैतृक संपत्ति से जुड़े कानून (laws related to ancestral property) के अनुसार बेटा-बेटी दोनों को पैतृक संपत्ति में बराबर हिस्सेदारी मिलती है।
भाई की संपत्ति में कब मिलेगा बहन को हक?
वैसे तो भाई की संपत्ति (brother’s property) में बहन का अधिकार नहीं होता है। लेकिन हिंदू उत्तराधिकार (संशोधन) अधिनियम, 2005 के अनुसार एक विशेष परिस्थिति में बहन का भाई की संपत्ति पर पूरा अधिकार (right over brother’s property) होता है। यदि किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है और उसने वसीयत (will) भी नहीं लिखी तो बहन भाई की संपत्ति पर अधिकार जता सकती है।
लेकिन ये केवल उसी स्थिति में हो सकता है जब व्यक्ति के क्लास I के दावेदार यानी पत्नी, बेटा या बेटी नहीं है। ऐसी स्थिति में उस व्यक्ति के भाई और बहन भी अपने भाई की संपत्ति (brother’s property) पर अधिकार ठोक सकते हैं। किसी व्यक्ति के भाई-बहन उसके क्लास II की दावेदार में शामिल होते हैं।