Public Holiday: मई के अंत और जून की शुरुआत के साथ ही छुट्टियों का सीजन शुरू हो रहा है. अगर आप जून में यात्रा या कोई निजी योजना बना रहे हैं तो यह जरूरी है कि आप पहले सरकारी छुट्टियों और बैंक हॉलिडे की सूची देख लें. मध्यप्रदेश सरकार ने जून महीने के लिए सार्वजनिक छुट्टियों की घोषणा कर दी है. जिसमें सरकारी दफ्तरों, स्कूल-कॉलेज और बैंकों के बंद रहने की तारीखें शामिल हैं.
7 जून को बकरीद पर रहेगा सार्वजनिक अवकाश
मध्यप्रदेश शासन की छुट्टियों की सूची के अनुसार 7 जून 2025 (शनिवार) को ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा. इस दिन राज्य के सभी सरकारी कार्यालय, बैंक और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे.
जून में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक
बैंक से जुड़े कार्यों की प्लानिंग करने से पहले यह जरूर जान लें कि जून में देशभर में कई दिन बैंक बंद रहेंगे. नीचे दी गई सूची में जून महीने की प्रमुख बैंक हॉलिडे की जानकारी दी गई है:
तारीख | दिन | कारण | कहां बैंक बंद रहेंगे |
---|---|---|---|
1 जून | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे भारत में |
6 जून | शुक्रवार | बकरीद | केवल केरल में |
7 जून | शनिवार | बकरीद (ईद-उल-अजहा) | पूरे भारत में |
8 जून | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे भारत में |
11 जून | बुधवार | संत कबीर जयंती / सगा दावा | सिक्किम, हिमाचल प्रदेश |
14 जून | शनिवार | दूसरा शनिवार | पूरे भारत में |
15 जून | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे भारत में |
22 जून | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे भारत में |
27 जून | शुक्रवार | रथ यात्रा / कांग | ओडिशा, मणिपुर |
28 जून | शनिवार | चौथा शनिवार | पूरे भारत में |
29 जून | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे भारत में |
30 जून | सोमवार | रेमना नी | मिजोरम |
छुट्टियों की योजना बनाते समय रखें ध्यान
अगर आप जून में बैंक, सरकारी कार्यालय या किसी संस्थान से जुड़े जरूरी काम की योजना बना रहे हैं, तो उपरोक्त बैंक हॉलिडे कैलेंडर को ध्यान में रखें. इससे आप जरूरी कार्यों में देरी या असुविधा से बच सकेंगे.
68 ऐच्छिक छुट्टियों का भी प्रावधान
मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष 2025 के लिए कुल 68 ऐच्छिक छुट्टियों (Optional Holidays) की घोषणा की है. प्रत्येक शासकीय कर्मचारी को इनमें से केवल 3 छुट्टियों का चयन करने की अनुमति होगी. यानी सभी कर्मचारियों को 68 में से केवल तीन दिन की ऐच्छिक छुट्टियां ही मिलेंगी.