Railway Line News : सरकार की तरफ से देश के विकास की रफ्तार को तेज करने के लिए नई-नई सड़क तथा रेलवे लाइन के विस्तार को मंजूरी दी जा रही है। अब एक और 84 किलोमीटर की रेलवे लाइन का दोहरीकरण किया जाएगा जिसके सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है। बताया जा रहा है कि रेलवे लाइन की दूरी करने के साथ एक नया प्लेटफार्म भी बनाया जाएगा। चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं रेलवे विभाग द्वारा उठाए गए इस कदम के बारे में विस्तार से।
भारतीय रेलवे विभाग की तरफ से अब एक और बड़ा कदम उठाते हुए एक नई रेलवे लाइन का दोहरीकरण किया जाएगा। रेलवे विभाग की तरफ से शाहदरा से लेकर टपरी तक दिल्ली- शामली खंड के रेलवे लाइन का दोहरीकरण (Doubling of the railway line) दो चरणों में किया जाएगा। आपको बता दे कि इस रेलवे लाइन के दोहरीकरण के लिए शाहदरा से शामली तक पहला जमीनी सर्वे पूरा हो चुका है और इसकी रिपोर्ट दिल्ली की डिप्टी चीफ इंजीनियर नीरज शुक्ला द्वारा भेजी जा चुकी है।
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Union Railway Minister Ashwini Vaishnaw) द्वारा भी यहां का दौरा किया गया था जिसके बाद शामली से शाहदरा ड्रोन सर्वे करने की जिम्मेदारी पुणे की एक कंपनी को दी गई। पुणे की इस कंपनी द्वारा शामली से गाजियाबाद जिले तक की सीमा का ड्रोन सर्वे (Drone survey) पूरा कर लिया गया है। अगर बात की जाएं हिंडन हवाई पट्टी क्षेत्र की तो वहां ड्रोन सर्वे पर प्रतिबंध (Drone surveys are prohibited) लगे हुए है जिसके कारण इस इलाके में मैन्यूअल सर्वे किया जा रहा है।
दिल्ली मंडल के शिवाजी ब्रिज के उप मुख्य अभियंता नीरज शुक्ला का कहना है कि हिंडन से शाहदरा तक मैन्यूअल सर्वे पूरा होने के बाद, शामली से शाहदरा तक की DPR रिपोर्ट तैयार कर केंद्रीय रेलवे बोर्ड को भेजी जाएगी। इसके स्वीकृत होने पर ही बजट को मंजूरी मिलेगी।
रेलवे लाइन के दोहरीकरण के साथ बनाया जाएगा नया प्लेटफार्म
फिलहाल, शामली रेलवे स्टेशन (Doubling of the railway line) पर 6 रेलवे लाइन है। आपको बता दे कि शाहदरा से लेकर शामली तक रेलवे के दोहरीकरण के तहत शामली रेलवे स्टेशन पर एक अलग से 7वीं नई रेल लाइन बिछाई जाएगी। 7वीं रेलवे लाइन और नया 4 और 5 नंबर का प्लेटफार्म भी बनाया जाएगा।
