railway line construction : देशवासियों को अच्छी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए सरकार की तरफ से लगातार नए-नए एक्सप्रेसवे को मंजूरी दी जा रही है तथा नई-नई रेलवे लाइन को मंजूरी दी जा रही है। अब मार्च तक एक नई रेलवे लाइन चालू हो जाएगी। चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं किन जिलों में पहली बार पहुंचेगी ट्रेन।
भारत देश में लोगों को अच्छी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए रेलवे विभाग की तरफ से लगातार रेलवे लाइन का विस्तार किया जा रहा है। अब बन रही एक रेलवे लाइन मार्च में चालू होने वाली है। चलिए खबर में जानते हैं इस रेलवे लाइन के तहत पहली बार किन जिलों में पहुंचेगी।
इंदौर-दाहोद रेलवे लाइन परियोजना का पहला चरण लगभग पूरा हो चुका है, जिसमें इंदौर से धार के बीच 64 किलोमीटर लंबा रेल ट्रैक (Indore-Dahod rail line project) दतैयार है। फरवरी में चीफ सेफ्टी कमिश्नर द्वारा निरीक्षण के बाद ट्रायल रन किया जाएगा और मार्च 2026 तक ट्रेन संचालन शुरू होने की संभावना है। इससे धार, झाबुआ और आलीराजपुर जैसे आदिवासी क्षेत्रों को पहली बार रेल नेटवर्क से सीधा जुड़ाव मिलेगा।
ट्रैक का काम आखिरी चरण पर
ट्रैक का काम रेलवे ट्रैक का कार्य (Railway track work) तकरीबन 56 किमी पूरा हो चुका है। 8 किमी का कार्य अभी बचा हुआ है। रेलवे की तरफ से दावा किया गया है कि इस महीनें के आखिर तक यह काम पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद CRS निरीक्षण व ट्रायल प्रक्रिया शुरू होगी।
MP से गुजरात को जोड़ेगा नया प्रोजेक्ट
इंदौर-दाहोद रेलवे लाइन परियोजना MP और गुजरात को सीधे (Railway line project) जोड़ेगी, जिसकी कुल लंबाई 204 किमी है। परियोजना के तहत धार-इंदौर खंड मार्च 2026 और धार-अमझेरा खंड दिसंबर 2026 तक पूरा होने की संभावना है। इससे आदिवासी अंचल में व्यापार, उद्योग और पर्यटन को बढ़ावा (Promote tourism) मिलेगा, और माल परिवहन आसान होने से रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। रेल कनेक्टिविटी (Rail connectivity) से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और स्थानीय लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे।
धार में आकार ले रहा आधुनिक रेलवे स्टेशन
धार शहर में नौगांव के पास आधुनिक रेलवे स्टेशन (Modern railway station) का निर्माण तेजी से हो रहा है, जो लगभग 80% पूरा हो चुका है। इस स्टेशन को मांडू के जहाज महल की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है, जिससे यह यात्री सुविधा का केंद्र और शहर की पहचान बनेगा।
इस परियोजना के तहत धार शहर में दो बड़े ROB बनाए जा रहे हैं-
– इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर 600 मीटर लंबा सिक्सलेन आरओबी लगभग तैयार है।
– रतलाम रोड पर नया फ्लाईओवर मार्च 2026 तक बनकर तैयार हो जाएगा, जिससे ट्रेन क्रॉसिंग पूरी तरह सुगम हो जाएगी।
