Railway News : रेलवे ने यात्रियों के लिए नई साप्ताहिक ट्रेन का ऐलान किया है। साथ ही आपको बता दें कि रेलवे (railway update) ने पूरी समय सारिणी जारी कर दी है। मार्च के पहले सप्ताह से इसके संचालन की संभावना जताई जा रही है। जिससे त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी-
रेलवे ने बरेली होते हुए नई दिल्ली-गोरखपुर (Delhi-Gorakhpur) के बीच एक और होली विशेष ट्रेन का समय सारिणी जारी कर दी है। टिकट बुकिंग भी शुरू हो गई है। इस ट्रेन का संचालन 20 फरवरी से होगा, जिससे त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे (North Eastern Railway) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह के अनुसार, 04022 नई दिल्ली-गोरखपुर होली विशेष ट्रेन 20 फरवरी से 6 मार्च तक हर शुक्रवार नई दिल्ली से दोपहर 2 बजे चलेगी, शाम 7:22 बजे बरेली पहुंचेगी और अगले दिन सुबह 5 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 04021 गोरखपुर-नई दिल्ली (Gorakhpur-New Delhi) विशेष ट्रेन 21 फरवरी से 7 मार्च तक हर शनिवार गोरखपुर से सुबह 7 बजे चलेगी, शाम 5:50 बजे बरेली और रात 11:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
पूर्णिया कोर्ट विशेष ट्रेन का संचालन 1 जनवरी 2027 तक बढ़ाया-
रेलवे 05579/80 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार विशेष एसी गाड़ी का संचालन एक जनवरी 2027 तक करेगा। यह गाड़ी पूर्णिया कोर्ट से छह मार्च से 29 दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को व आनंद विहार से आठ मार्च से एक जनवरी 2027 तक प्रत्येक बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और रविवार को चलाई जाएगी।
सहरसा-आनंद विहार विशेष गाड़ी का संचालन दिसंबर तक जारी-
रेलवे 05575/76 सहरसा-आनंद विहार विशेष एसी गाड़ी का संचालन दिसंबर 2026 तक करेगा। यह गाड़ी सहरसा से 11 मार्च से 30 दिसंबर तक प्रत्येक बुधवार और आनंद विहार से 10 मार्च से 29 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को चलाई जाएगी।
दो जोड़ी क्लोन गाड़ियों की टिकट बुकिंग बंद-
लंबी दूरी की दो जोड़ी क्लोन गाड़ियों का संचालन 28 फरवरी के बाद बंद हो जाएगा। इन गाड़ियों में रेलवे ने आरक्षित टिकटों की बुकिंग बंद कर दी है। 04651/52 जयनगर-अमृतसर और 04653/54 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर क्लोन गाड़ियों का संचालन (Operation of New Jalpaiguri-Amritsar clone trains) बरेली होते हुए किया जा रहा है। इन गाड़ियों में टिकट बुकिंग बंद होने के बाद अन्य ट्रेनों पर अभी से दबाव बढ़ने लगा है।
आनंद विहार-पुरुलिया साप्ताहिक ट्रेन को मिली मंजूरी-
रेलवे बोर्ड ने आनंद विहार-पुरुलिया (Anand Vihar-Purulia) के बीच साप्ताहिक ट्रेन को मंजूरी दे दी है। 14021-22 आनंद विहार-पुरुलिया ट्रेन हर बृहस्पतिवार आनंद विहार से और हर शुक्रवार पुरुलिया से चलेगी। रेलवे ने समय सारिणी जारी कर दी है, लेकिन संचालन की तारीख अभी तय नहीं हुई है। उम्मीद है कि मार्च के पहले सप्ताह में गाड़ी चालू होगी।
