Railway News : फरवरी का महीना चल रहा है और मार्च की शुरुआत में होली का त्योहार आ जाएगा। ऐसे में होली पर लोगों के सफर को आसान बनाने के लिए रेलवे ने एक बड़ा काम करने वाला है। रेलवे (Railway Updates) के इस कदम से होली पर लोगों का सफर बेहद आसान हो जाएगा। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं इस बारे में विस्तार से-
अब कुछ ही दिनों में होली उत्सव होने वाला है और इस दौरान यात्रियों की आरामदायक और परेशानी मुक्त यात्रा देने के लिए भारतीय रेलवे ने एक बड़ा कदम उठाया जाने वाला है। रेलवे (Railway News) की ओर से होली पर यात्रियों के सफर को सुगम बनाने की तैयारी चल रही है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि रेलवे की ओर से क्या काम किया जाने वाला है।
रेलवे ने लिया खास ट्रेन चलाने का फैसला
दरअसल, आपको बता दें कि दिल्ली, मुंबई, पुणे के साथ ही जो नियमिट ट्रेंनों बड़े शहरों से बिहार आती है, उनकी सीटें फुल होने के बाद रेलवे की ओर से खास ट्रेनों (Railway special trains) को चलाने का फैसला किया है। पहले मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी का कहना है कि आगामी होली उत्सव के दौरान रेलवे ने 1 से 22 मार्च के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाई जाने वाली है। इसके साथ ही पूर्व मध्य रेल के स्टेशनों से भी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। बता दें कि ये होली स्पेशल ट्रेन 285 फेरे लगाएंगी। साथ ही बिहार के अन्य स्टेशनों से भी खास ट्रेनों की तरफ से तकरीबन 500 फेरे लगाए जाएंगे। बीते साल होली के दौरान खास ट्रेनों (Special trains during Holi) ने 1144 फेरे लगाए थे।
ट्रेनों की टाइम टेबल जल्द होगी जारी
होली के शुभ मौके पर लाखों यात्री दिल्ली, मुंबई, सूरत, पुणे, अहमदाबाद, बेंगलुरु, सिकंदराबाद सहित कई शहरों से बिहार के कई स्टेशनों पर जाते हैं। ऐसे में बिहार आने वाली नियमित ट्रेनों में सीट पहले ही फूल हो गई हैं। कई ट्रेनें तो ऐसी है, जिनमे नो रूम की स्थिति बनी है। जिन ट्रेनों में बुकिंग में भी वेटिंग 100 के आंकड़े को क्रॉस कर गई है। इसी वजह से रेलवे की ओर से होली में आवागमन करने वाले यात्रियों को सुविधा देने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाने वाली है और जल्द ही अन्य ट्रेनों की टाइम टेबल भी जारी होगी।
जानिए ट्रेनों की सूची की लिस्ट
रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल ट्रेन टाइम टेबल
रानी कमलापति-दानापुर 01667 स्पेशल ट्रेन (Rani Kamlapati-Danapur Special Train) की बात करें तो ये ट्रेन 27 फरवरी और 2 मार्च को रानी कमलापति से 14.25 बजे शुरू होगी और ये अगले दिन 08.45 बजे दानापुर पहुंच जाएगी।
दानापुर-रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन
इसके साथ ही दानापुर-रानी कमलापति 01668 स्पेशल ट्रेन (Danapur-Rani Kamlapati Special Train) की टाइमिंग की बात करें तो ये 28 फरवरी और 3 मार्च को दानापुर से 11.15 बजे शुरू होकर अले दिन 08.55 बजे रानी कमलापति तक पहुंच जाएगी।
सोगरिया-दानापुर स्पेशल ट्रेन
सोगरिया-दानापुर स्पेशल 09821 ट्रेन (Sogaria-Danapur special train) की बात करें तो ये ट्रेन 28 फरवरी एवं 7 मार्च को सोगरिया से 23.10 बजे शुरू होकर अगले दिन 23.45 बजे दानापुर तक पहुंच जाएगी।
दानापुर-सोगरिया स्पेशल ट्रेन
दानापुर-सोगरिया स्पेशल 09822 ट्रेन (Danapur-Sogaria Special Train) होली से पहले 02 और 09 मार्च को दानापुर से 01.15 बजे शुरू होकर 05.15 बजे अगले दिन 01.10 बजे सोगरिया तक पहुंच जाएगी।
रानी कमलापति-अगरतला स्पेशल ट्रेन
रानी कमलापति-अगरतला 01665 स्पेशल ट्रेन (Rani Kamlapati-Agartala Special Train) की शुरुआत 05 मार्च से हर गुरुवार को रानी कमलापति से 15.20 बजे खुलकर अगले दिन 10.10 बजे पाटलिपुत्र स्टेशन तक पहुंच जाएगी।
अगरतला-रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन
अगरतला-रानी कमलापति स्पेशल 01666 ट्रेन (Agartala-Rani Kamalapati Special Train) की शुरुआत 8 मार्च से हर रविवार को अगरतला से 17.20 बजे खुलकर अगले दिन 22.25 बजे पाटलिपुत्र से होते हुए रानी कमलापति तक पहुंचगी।
