Railway Ticket News : रेलवे विभाग की तरफ से अपने यात्रियों को हर एक अच्छी सुविधा उपलब्ध करवाने की नई-नई कोशिशें की जा रही है। लेकिन अब रेलवे ने एक और नया कदम उठाया है और विभाग की तरफ से ऐप को बंद कर दिया गया है। अब 1 तारीख से ऑनलाइन टिकट बुक नहीं होगी। चलिए खबर में जानते है रेलवे विभाग द्वारा उठाए गए इस कदम के बारे में विस्तार से।
रेलवे विभाग की तरफ से समय-समय पर अपने नियमों में बदलाव किया जाता है और लोगों को अच्छी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए नई-नई कोशिशें की जाती है। अब रेलवे मंत्रालय टिकट बुकिंग ऐप को बंद करने वाला है।
मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि रेलवे मंत्रालय द्वारा जल्द ही UTS टिकट बुकिंग ऐप पर सर्विस बंद कर दी जाएंगी। UTS मोबाइल ऐप को 27 दिसंबर 2014 में शुरू किया गया था और इस ऐप के जरिए यात्रियों को अनारक्षित टिकट, सीजन टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने की सुविधा (Facility to book platform tickets) मिलती है लेकिन, अब विभाग की तरफ से जारी किए गए अपडेट के माध्यम से पता चला है कि अब UTS ऐप को जारी रखना व्यावहारिक नहीं माना जा रहा है।
क्योकि यही सुविधाएं एक अन्य एप्लिकेशन (Railway New Application) पर भी उपलब्ध कराई जा रही है। जो यात्री अब तक जनरल या प्लेटफॉर्म टिकट के लिए इस ऐप का उपयोग कर रहे थे, वे 1 मार्च के बाद इसका इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। आइए खबर में जानते है इससे जुड़ा पूरा अपडेट।
जनरल और प्लेटफॉर्म का टिकट बुक
आपको बता दे कि UTS ऐप के अलावा टिकट की बुकिंग RailOne ऐप के माध्यम से भी की (Railway Ticket Booking Process) जा सकती है। यात्री अपने मौजूदा IRCTC या UTS लॉगिन विवरण से RailOne में साइन इन कर सकते हैं। Southern Railway के अनुसार, RailOne ऐप में Ticket Booking, Train Tracking, खानपान सेवा और शिकायत निवारण जैसी सुविधाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी, जिससे समय की बचत होगी और यात्रियों का अनुभव बेहतर बनेगा।
रेलवे मंत्रालय (Ministry of Railways) द्वारा UTS ऐप को बंद किया जा रहा है। शुरुआत में सीजन टिकट की बुकिंग (Booking of season tickets) और नए यूजर रजिस्ट्रेशन रोके गए। इसके बाद प्लेटफॉर्म टिकट बुकिंग और R-वॉलेट रिचार्ज की सुविधा भी बंद कर दी गई, लेकिन App Store पर अभी भी यह ऐप मौजूद है।
रेलवे अधिकारियों (Railway officials) का कहना है कि डिजिटल सेवाओं (Train information) को आसान बनाने के लिए ‘वन ऐप, ऑल सर्विसेज’ की रणनीति अपनाई जा रही है। RailOne ऐप पर रिजर्व टिकट, अनारक्षित टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट, ट्रेन की जानकारी, लाइव स्टेटस, शिकायत दर्ज करने की सुविधा और अन्य यात्री सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी।
विभाग की तरफ से मिलेगी गाइडलाइंस और हेल्पडेस्क की सुविधा
रेलवे विभाग (Indian Railway News) द्वारा यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे 1 मार्च से पहले RailOne ऐप डाउनलोड कर लें और इसकी कार्यप्रणाली समझ लें। परिवर्तन के दौरान किसी असुविधा से बचने के लिए दिशा-निर्देश और हेल्पडेस्क सहायता भी प्रदान की जाएगी।
भारतीय रेलवे विभाग (Indian Railway Department) डिजिटल व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने जा रहे है और जल्द ही UTS ऐप का उपयोग पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि RailOne सुपर ऐप यात्रियों की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरता है और उन्हें कितनी सुविधा प्रदान करता है।
