Railway News: दिल्ली-एनसीआर में 22 फरवरी से यात्रा करना और भी आसान हो जाएगा। दरअसल, नमो भारत ट्रेन सेवा के शुरू होने के साथ सराय काले खां से मेरठ तक सिर्फ 55 मिनट में सफर संभव होगा। इससे दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ के साथ-साथ फरीदाबाद, नोएडा और गुरुग्राम के लाखों लोगों को भी लाभ मिलेगा-
नमो भारत ट्रेन के लिए सराय काले खां स्टेशन अब पूरी तरह तैयार है। 22 फरवरी से आम यात्री इस ट्रेन में सफर कर सकेंगे। सराय काले खां से मेरठ तक का सफर अब केवल 55 मिनट में पूरा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को मेरठ में इस पूरे कॉरिडोर का उद्घाटन (Inauguration of the entire corridor) करेंगे। परीक्षण के दौरान, नमो भारत स्पेशल ट्रेन सराय काले खां से बेगम पुल स्टेशन तक सिर्फ 39 मिनट में पहुंची।
11 स्टेशनों के बीच शुरू होगी ट्रेन सेवा-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narender Modi) 22 फरवरी को दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर (Delhi-Ghaziabad-Meerut Namo Bharat Corridor) का उद्घाटन करेंगे। इस कॉरिडोर पर सराय काले खां, आनंद विहार, गाजियाबाद, गुलधर, मुरादनगर, मोदीनगर साउथ, मोदीनगर नॉर्थ (Modinagar North) और मेरठ साउथ सहित कुल 16 प्रमुख स्टेशन शामिल हैं। फिलहाल, नई अशोक नगर से मेरठ तक 11 स्टेशनों के बीच ट्रेन सेवा चालू है।
दिल्ली-एनसीआर में आएगी यातायात की नई सुविधा-
22 फरवरी से पूरे कॉरिडोर के चालू होने के बाद दिल्ली, गाजियाबाद (gaziabad) और मेरठ ही नहीं, बल्कि फरीदाबाद, गुरुग्राम और नोएडा के लाखों लोगों को भी इससे बड़ा फायदा होगा। मेरठ का चार मंज़िला बेगमपुल स्टेशन आधुनिक सुविधाओं से लैस है। यहां सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि यात्री अपने सफर का आनंद ले सकें।
मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर का अद्भुत नमूना है सराय काले खां स्टेशन-
सराय काले खां स्टेशन (Sarai Kale Khan Station) आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का बेहतरीन उदाहरण है। इसमें 6 प्लेटफार्म और 4 ट्रैक, 18 एस्केलेटर और सीसीटीवी कैमरे (cctv camera) लगे हैं। स्टेशन सुविधाओं से लैस है, जैसे लिफ्ट, एस्केलेटर और वातानुकूलित वेटिंग एरिया। 6 प्रवेश और निकास द्वार भी मौजूद हैं, जो यात्री भीड़ को नियंत्रित करने में मदद करेंगे। यह नमो भारत कॉरिडोर का सबसे बड़ा स्टेशन है।
यात्रा के अनुभव में होगा बड़ा बदलाव-
एनसीआरटीसी यानी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम ने इस स्टेशन को एक आधुनिक मल्टी-मोडल ट्रांसपोर्ट हब (Multi-modal transport hub) के रूप में विकसित किया है। यहां से यात्री रेल, बस, मेट्रो और अन्य परिवहन साधनों से आसानी से जुड़ सकेंगे। ‘नमो भारत’ ट्रेन सेवा (‘Namo Bharat’ train service) दिल्ली-एनसीआर में यात्रा के तरीके में महत्त्वपूर्ण बदलाव ला सकती है।
