Train Cancelled News : ट्रेन में सफर करना हर कोई पसंद करता है क्योंकि ट्रेन में सफर करना आरामदायक तथा बजटली होता है। अब रेलवे विभाग की तरफ से एक बड़ा फैसला लिया गया है जिसके तहत तीन राज्यों के बीच चलने वाली कई ट्रेनें कैंसिल की गई है। अब 2026 की पहली छमाही तक इन रूटों पर काफी ज्यादा परेशानी देखने को मिलेगी।
ट्रेन में सफर करने वाली यात्रियों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। अब रेलवे की तरफ से एक छोटा सा बदलाव किया गया है जिसकी वजह से ट्रेन में सफर करने वाले काफी यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उत्तराखंड और यूपी के बीच ट्रेन के माध्यम से आवागमन करते हैं उनके लिए रेलवे विभाग ने बड़ा अपडेट जारी किया है और बताया है कि अब उनकी यात्रा में रुकावट आ सकती है क्योंकि जम्मूतवी मंडल में चल रहे इंजीनियरिंग कार्य की वजह से कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है।
रेलवे विभाग (Railway Department) की तरफ से जारी किए गए अपडेट में बताया गया है कि ब्रिज नंबर 17, 163, 137 और 232 पर मरम्मत का काम चल रहा है। पुलों को मजबूत किया जा रहा है, इसलिए रुद्रपुर और तराई क्षेत्र से गुजरने वाली कई ट्रेनें जून तक प्रभावित रहेंगी। ऐसे में यात्रियों को दूसरी व्यवस्था करनी पड़ सकती है। अगर आप भी ट्रेन से यात्रा करते है तो विभाग की तरफ से जारी किए गए इस अपडेट के बारे में जरूर जान लें।
ट्रेनें कैंसिल करने के पीछे ये था कारण
आपको बता दे कि जम्मूतवी मंडल (Jammu Tawi Division) में जिन पुलों पर कार्य चल रहा है, वह कोई सामान्य मरम्मत नहीं बल्कि बड़े लेवल पर मजबूती का काम है। रेलवे की पहली प्राथमिकता यात्रियों को सुरक्षित उनकी मंजिल तक पहुचांना है। इसी वजह से कई ट्रेनों के कैंसिल रहने की अवधि बढ़ा दी गई है। इसका सीधा असर रुद्रपुर और पूरे तराई क्षेत्र के यात्रियों पर पड़ रहा है।
विभाग की तरफ से लिए गए इस फैसलें से खासतौर पर उन लोगों को परेशानी हो रही है जो हर रोज या लंबी दूरी की यात्रा करते हैं। यात्रियों को बार-बार अपनी यात्रा को लेकर प्लान चेंज करने पड़ रहे है। रेलवे विभाग की तरफ से सलाह दी गई है कि स्टेशन जाने से पहले ट्रेन का लाइव स्टेटस (Live train status) जरूर जांच लें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।
2026 की पहली छमाही तक कैंसिल हुई ये ट्रेनें
रेलवे विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार तराई रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनें मई और जून तक नहीं चलेंगी। इस लिस्ट में ट्रेन नंबर 12207 काठगोदाम–जम्मूतवी एक्सप्रेस भी शामिल है, जो 2 जून 2026 तक रद्द रहेगी। वहीं वापसी में चलने वाली ट्रेन नंबर 12208 जम्मूतवी–काठगोदाम एक्सप्रेस 31 मई 2026 तक रद्द (Cancelled trains) रहेगी।
ये दोनों ट्रेनें लंबी दूरी के यात्रियों के लिए बहुत जरूरी मानी जाती हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो उत्तराखंड से जम्मू की तरफ सफर (Traveling from Uttarakhand to Jammu) करते हैं। रुद्रपुर में रुकने के कारण ये ट्रेनें स्थानीय यात्रियों के लिए भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है।
इसी रूट पर चलने वाली ट्रेन नंबर 12209 कानपुर सेंट्रल–काठगोदाम एक्सप्रेस 2 जून 2026 तक नहीं चलेगी। वहीं ट्रेन नंबर 12210 काठगोदाम–कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस 1 जून 2026 तक रद्द (List Of Cancelled trains) रहेगी। कानपुर और काठगोदाम के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए ये ट्रेनें काफी बेस्ट मानी जाती थीं।
इसके अलावा ट्रेन नंबर 14611 गाजीपुर सिटी से श्री माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली ट्रेन 29 मई 2026 तक नहीं चलेगी। वहीं कटरा से गाजीपुर सिटी जाने वाली ट्रेन नंबर 14612 भी 28 मई 2026 तक रद्द रहेगी। इन ट्रेनों के बंद रहने से रुद्रपुर और तराई इलाके से जम्मू-कश्मीर जाने वाले यात्रियों को ज्यादा दिक्कतों (Train Cancelled News) का सामना करना पड़ेगा।
