Rain alert : वैसे तो देश के कई राज्यों से मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन अब कई हिस्सों में मानसून यू टर्न ले रहा है। अब कई जिलों में मानसून लोट आया है। अब इसी बीच मानसून की वापसी को लेकर आईएमडी ने पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 96 घंटे में कई राज्यों में भारी बारिश (Heavy rain alert by IMD) होने की संभावना है। आइए जानते हैं मौसम से जुड़े अपडेट के बारे में।
इस बार वर्ष 2025 में मानसून सीजन शानदार रहा है। इस बार मानसून में बेहतरीन बारिश देखने को मिली है। इस दौरान कई राज्यों में जमकर बादल बरसे हैं। अब कुछ दिनों से बारिश नहीं हुई थी, उससे यही लग रहा था कि बारिश (Heavy Rain Alert) का सिलसिला थम जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ क्योंकि मानसून अब देश के कई हिस्सों में वापस लौट आया है और वो भी तेज रफ्तार के साथ लौट आएगा। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम
बात करें राजस्थान के मौसम (Rajasthan Ka Mausam) की तो राजस्थान में मानसून वापस गया है, इस वजह से कई हिस्सों में बारिश का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान के कई जिलों में 7, 8, 9 और 10 अक्टूबर को भारी बारिश (Rajasthan rain alert) होने की संभावना है। इस दौरान कई जिलों में आंधी चलने, तेज़ हवाओं के चलने, ओले गिरने और बिजली गरजने को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।
कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
देश की राजधानी दिल्ली के मौसम (Delhi WEather Forecast) की बात करें तो दिल्ली में भी मानसून वापस आ गया है और बारिश का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में 7-10 अक्टूबर को हल्की से तेज़ बारिश होने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान आंधी और तेज हवाओं के चलने का भी अनुमान जताया गया है।
किन राजयों में जमकर बरसेंगे मेघा
मौसम विभाग का कहना है कि मानसून (Monsoon Updates) के यूटर्न का असर देश के कई राज्यों में दिखना शुरू हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि 7, 8, 9 और 10 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड,पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, बिहार (Bihar Rain Alert), अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, गोवा, कोंकण, मेघालय, असम, नागालैंड, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, यनम और तेलंगाना में कई जगह जमकर बादल बरस सकते हैं। इस दौरान कई जगह हल्की बारिश, तेज़ हवाओं, आंधी और बिजली गरजने को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।
