UP Weather :उत्तर प्रदेश में अब बारिश आफत लेकर आ रही है। मानसून में बारिश में केवल गर्मी से राहत ही नहीं मिल रही है, बल्कि इसके उलट लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश के लिए मौसम विभाग (IMD rain alert) की ओर से एक और नया अलर्ट जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश में आफत की बारिश होने वाली है।
मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। उत्तर प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। अब पहाड़ों में हुई बारिश और राज्य में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश आफत की बारिश (rain in UP) साबित होने की संभावना बन रही है। मौसम विभाग की ओर से मानसून की बारिश को लेकर नया अलर्ट जारी किया गया है। इसमें लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी गई है।
बारिश का देखने को मिलेगा तांडव
मौसम विभाग (IMD rain Alert) की ओर से अलर्ट जारी किया गया है कि उत्तर प्रदेश में 21 से 24 जुलाई तक बारिश का तांडव देखने को मिलेगा। उत्तर प्रदेश के बलिया से सहारनपुर तक बारिश का कहर दिखाई देगा। अलग-अलग जिलों में बारिश का अंदेशा जताया जा रहा है। आइए जानते हैं कहां कितनी बारिश होने की संभावना है।
बारिश से जनजीवन हो रहा प्रभावित
बीते दिनों से उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश (UP Rain Alert) का दौर जारी है। तेज बारिश होने के कारण जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। शहरों में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है, तो गांव में भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश के कारण गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन जल भराव ने लोगों को परेशान कर दिया है। बाढ़ का खतरा भी सता रहा है और मौसम विभाग की ओर से शनिवार को भी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। बारिश के साथ बिजली गिरने की घटनाएं भी आशंकित हैं।
कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे में मौसम
उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग (IMD rain alert) की ओर से अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिम उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक बारिश का दौर देखने को मिलेगा। इस दौरान बांदा, चित्रकूट, महोबा, ललितपुर, झांसी, प्रयागराज आदि जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है।
लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है। इसके अलावा मथुरा, कानपुर, आगरा और आसपास के जिलों में भयंकर बारिश का अनुमान है। साथ में ही मैनपुरी, इटावा, झांसी, ललितपुर, जालौन, औरैया, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, हाथरस में बारिश के साथ-साथ आंधी का भी अनुमान लगाया जा रहा है।
23 जुलाई तक कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में 23 जुलाई तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। बारिश का तांडव देखने को मिल सकता है। बलिया से लेकर सहारनपुर तक बारिश (kal ka mausam) का कहर दिखेगा।
इस दौरान 21 जुलाई को येलो अलर्ट और 22 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यानी कि उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है।
पश्चिम उत्तर प्रदेश में हुई ज्यादा बारिश
अब तक पश्चिम उत्तर प्रदेश में ज्यादा बारिश (heavy rain alert) दर्ज की गई है। जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश कम हुई है। पूरे उत्तर प्रदेश में मिलाकर देखें तो सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है।
उत्तर प्रदेश में सामान्य से 8% ज्यादा बारिश दर्ज की जा चुकी है। आमतौर पर जहां 247.8 एमएम बारिश (UP me barish) होनी थी, वहां 267.4 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है, हालांकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में सामान्य से 10% बारिश कम हुई है, तो पश्चिम उत्तर प्रदेश में सामान्य से 42% ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।