New Expressways : राजस्थान क्षेत्रफल के मामले में देश का सबसे बड़ा राज्य है। राजस्थान को देश की हर राज्य के साथ जोड़ने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। हाल ही में सरकार ने राजस्थान में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाने की तैयारी कर ली है, जिसमें से दो पर NHAI ने काम भी शुरू कर दिया है। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानत हैं नए एक्सप्रेसवे किस-किस रूट पर बनाए जाएंगे।
राजस्थान में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए सरकार अब 9 ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे बनाने जा रही है। इन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के बनने के बाद सफर काफी आसान हो जाएगा। इसके साथ ही रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और राज्य की आर्थिक और व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी। यह एक्सप्रेसवे राजस्थान के विकास को पंख लगा देंगे।
1 लाख करोड़ से ज्यादा में बनेंगे नए एक्सप्रेसवे –
जानकारी के लिए बता दें कि जो ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (New Greenfield Expressway) पर लगभग 1 लाख करोड रुपए से ज्यादा खर्च किए जाएंगे। मौजूदा समय में 2 एक्सप्रेसवे पर काम शुरू हो चुका है। पहले फेज में कोटपूतली किशनगढ़ और ब्यावर भरतपुर एक्सप्रेसवे काम किया जा रहा है। यह दोनों एक्सप्रेसवे नेशनल अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) द्वारा बनाए जा रहे हैं।
राजस्थान सरकार ने 2024 25 के बजट (Budget) में जो ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसपे बनाने का ऐलान किया था। इन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के बनने के बाद राज्य में मजबूत सड़क कनेक्टिविटी होगी और इसके साथ ही व्यापार, पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के बनने से कई रूट पर सफर का समय घटकर आधा रह जाएगा।
जयपुर-किशनगढ़-पचपदरा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे
जयपुर रिंग रोड बालावाला (Jaipur Ring Road Balawala) के नजदीक जुड़कर अमृतसर-जामनगर ईकाेनामिक कॉरीडोर से कनेक्ट होगा। 350 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेस-वे दूदू, किशनगढ़, अजमेर और जाेधपुर जिलों को कनेक्ट करेगा। इस रूट पर अभी हाइवे से 390 किलोमीटर दूरी काे तय करने में 6 से 7 घंटे लग जाते हैं। प्रस्तावित एक्सप्रेसवे के बनने से यह सफर 3.5 घंटे में पूरा किया जा सकेगा। इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाने में लगभग 11492 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके लिए 3184 हैक्टेयर जमीन अधिग्रहण की जाएगी।
कोटपूतली-किशनगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे
किशनगढ़ में NH-48 और NH-448 से जुड़कर काेटपुतली में पनायला NH-148 बी तक 181 किलोमीटर लंबा है। बीच में मकराना, रूपनगढ़, नवा कुचामन सिटी, पलसाना में खाटू, खांडेला, चाला, नीम का थाना, काेटपुतली जिले से हाेकर गुजरेगा। अभी हाइवे से 225 किलोमीटर दूरी को तय करने में करीब 4.5 से 5 घंटे का समय लग जाता है। प्रस्तावित एक्सप्रेसवे के बनने के बाद यह सफर केवल 2 घंटे में पूरा किया जा सकेगा। इस एक्सप्रेसवे को बनाने में करीब 6906 करोड़ रुपए की लागत। कोटपूतली-किशनगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (Kotputli-Kishangarh Expressway) के लिए 1679 हैक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा।
जयपुर-भीलवाड़ा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे
जयपुर रिंग राेड पर एसएच-12 से शुरू हाेकर भीलवाड़ा में भीलवाड़ा बायपास तक 193 किलोमीटर लंबा है। बीच में चित्ताैरा, बिछी, फागी, रनाेली, झिराना, केकड़ी, शाहपुरा जिले काे जाेड़ते हुए निकलेगा। अभी हाइवे से 206 किलोमीटर की दूरी को तय करने में 3.6 से 4 घंटे का समय लगता है। नए एक्सप्रेसवे के तैयार होने पर यही सफर 2 घंटे में हो सकेगा। इस एक्सप्रेसवे को बनाने में 6894 करोड़ रुपए लागत आएगी। इसके लिए 1777 हैक्टेयर जमीन अधिग्रहण की जाएगी।
बीकानेर-कोटपूतली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे
बीकानेर में NH-11 और NH-62 के कटाव बिंदू से शुरू हाेकर काेटपूतली में NH-148B पर पनियाला माेड पर जुड़ेगा। इसकी कुल लंबाई 295 किमी है। फिलहाल हाइवे से 340 किलोमीटर की यात्रा को पूरा करने में 5.8 से लेकर 6 घंटे का समय लगेगा। एक्सप्रेसवे से 3 घंटे का समय लगेगा। बीकानेर-कोटपूतली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाने में करीब 10839 करोड़ रुपए की लागत आएगी।
ब्यावर-भरतपुर (अब भरतपुर से जयपुर के आगे बगरू तक बनेगा)
ब्यावर में एनएच-58 से शुरू हाेकर भरतपुर में एनएच-21 तक 342 किलोमीटर लंबा है। अभी हाइवे से 370 किलोमीटर और समय 6.6 घंटा लगता है। एक्सप्रेस-वे से 3.5 घंटे लगेंगे। लागत 14010 करोड़ रुपए। जमीन अधिग्रहण 3175 हैक्टेयर।
जालौर-झालावाड़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे
यह जालाेर में अमृतसर-जामनगर ईकाॅनाेमिक काेरीडाेर से शुरू हाेकर झालावाड़ में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा। इसकी लंबाई 402 किमी है। अभी हाइवे से 578 किमी और समय 10.3 घंटे लगेंगे। एक्सप्रेस-वे से 4 घंटे लगेंगे। लागत 16267 करोड़ रुपए। जमीन अधिग्रहण 3618 हैक्टेयर।
अजमेर-बांसवाड़ा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे
जयपुर-किशनगढ़-अजमेर-जाेधपुर प्रस्तावित रूट (नागाैर जिले में जसवंतपुरा गांव के पास आने वाला एक्सप्रेस-वे), अजमेर से शुरू हाेकर बांसवाड़ा (Ajmer-Banswara Greenfield Expressway) में सालिया गांव के पास NH-927ए पर जुड़ेगा। लंबाई 358 किमी। अभी हाइवे से 390 किमी और समय 7.3 घंटे अब 3.5 घंटे ही लगेंगे। लागत 12582 करोड़ रुपए।
जयपुर-फलोदी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे
उत्तरी जयपुर की रिंगरोड से शुरू हाेकर फलौदी कस्बा (Jaipur-Phalodi Greenfield Expressway) में NH-11 से जुड़ेगा। इसकी कुल लंबाई 345 किलोमीटर है। अभी हाइवे से 410 किलोमीटर और समय 7 घंटे लगते हैं। एक्सप्रेस-वे से 3.5 घंटे लगेंगे। नए एक्सप्रेसवे को बनाने में 11112 करोड़ रुपए की लागत आएगी।
श्रीगंगानगर-कोटपूतली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे
श्रीगंगानगर में रीकाे इंडस्ट्रियल एरिया में बायपास से शुरू हाेकर काेटपुतली में मंडलाना गांव में नरनाैल बायपास पर जुड़ेगा। इसकी लंबाई 290 किलोमीटर (Sriganganagar-Kotputli Greenfield Expressway) है। मौजूदा समय में 350 किलोमीटर लंबे हाईवे से सफर करने में कम से कम 6.8 घंटे का समय लग जाता है, लेकिन नया एक्सप्रेसवे बनने के बाद यह सफर केवल 3 घंटे में हो सकेगा। इस ग्रीनफील्ड को बनाने में लगभग 12049 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इस एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए 2700 हैक्टेयर जमीन अधिग्रहण की जाएगी।
