Rajasthan New Railway Line : राजस्थान में रेलवे नेटवर्क को मजबूत करने के लिए सरकार कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। इसी कड़ी में सरकार ने अब राज्य में नई रेलवे लाइन बिछाने की योजना बनाई है। नई रेलवे लाइन को मंजूरी मिल चुकी है और नई रेल लाइन (New Railway Line) के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे (एफएलएस) को भी हरी झंडी दे दी गई है। इस रेलवे लाइन के बनने से सफर आसान हो जाएगा। इसके साथ ही कई इलाकों में प्रॉपर्टी के रेट भी तेजी से बढ़ेंगे। आईये नीचे खबर में जानते हैं रेट –
सरकार ने हाल ही में राजस्थान वालों को नई रेलवे लाइन की सौगात दी है। इससे लोगों के चेहरे खिल गए हैं। दरअसल, नई रेलवे लाइन निर्माण के चलते रोजगार के अवसर पैदा होंगे और राजस्थान की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।
बता दें कि केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राजस्थान में रेल नेटवर्क को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। दरअसल, बालोतरा से पचपदरा के बीच प्रस्तावित 11 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन (New Railway Line) को मंजूरी दे दी है। इस रेलवे लाइन के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे (FLS) को हरी झंडी मिल चुकी है। अब जल्द ही इसे धरातल पर उतारा जाएगा।
नई रेलवे लाइन के लिए लाखों का बजट पास –
बालोतरा- पचपदरा नई रेलवे लाइन (Balotra Pachpadra Railway Line) फाइनल लोकेशन सर्वे के लिए 33 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। साथ ही पचपदरा स्थित रिफाइनरी को रेल नेटवर्क के माध्यम से देश की मुख्य धारा से जोड़ने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
नई रेलवे लाइन से होगा ये फायदा –
यह परियोजना न केवल पश्चिमी राजस्थान में औद्योगिक व आर्थिक गतिविधियों को रफ्तार देगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। रेल लाइन के निर्माण से पचपदरा स्थित रिफाइनरी तक रेल मार्ग के माध्यम से सफर करना काफी आसान हो जाएगा, जिससे कच्चे माल व तैयार उत्पादों के परिवहन में सुविधा मिलेगी। साथ ही व्यापार, कृषि, स्थानीय उद्योग एवं रोजगार के क्षेत्र में व्यापक संभावनाएं विकसित होंगी। इसके साथ ही रेलवे लाइन के आसपास के इलाकों में प्रॉपर्टी के रेट तेजी से बढ़ने का अनुमान है।
देश की मुख्यधारा से जुड़ेगी रिफाइनरी
प्रस्तावित रेल लाइन (New Railway Line) के माध्यम से पचपदरा का बालोतरा, बाड़मेर तथा आसपास के क्षेत्रों से सीधा रेल संपर्क स्थापित होगा। इसके अतिरिक्त इस रेल मार्ग से जोधपुर, अहमदाबाद, दिल्ली व जयपुर की ओर भी सुगम संपर्क उपलब्ध होगा। यह नई रेल लाइन क्षेत्र को राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से जोड़ने में निर्णायक भूमिका निभाएगी।
नई रेल लाइन के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे पूर्ण –
बालोतरा से पचपदरा (Balotra Pachpadra Railway Line) के बीच प्रस्तावित 11 किलोमीटर नई रेल लाइन के लिए सबसे पहले फाइनल लोकेशन सर्वे का काम पूरा किया जाएगा। इसके बाद परियोजना की वित्तीय एवं तकनीकी व्यवहार्यता के आधार पर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जाएगी। इसके बाद परियोजना को रेलवे बोर्ड की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।
