Rajasthan DA Hike : हाल ही में केंद्र सरकार की की ओर से कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की गई है। केंद्र सरकार की ओर से महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी का एलान किया गया है। कर्मचारियों की सैलरी में 3 प्रतिशत का इजाफा किया गया है। अब राजस्थान के कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ौतरी की जाएगी।
राजस्थान में एक बार फिर से कर्मचारियों के लिए राज्य सरकार बड़ा तोहफा लेकर आने वाली है। कर्मचारियों की सैलरी में बंपर बढ़ौतरी का रास्ता साफ हो गया है। राजस्थान के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में दिवाली पर बढ़ौतरी की जाएगी। केंद्र सरकार के बाद अब राज्य सरकार के कर्मचारियों की मौज होगी।
कर्मचारियों के लिए आएगी खुशखबरी
राजस्थान (DA Hike Rajasthan) के सरकारी कर्मचारियों व पेंशनभोगियों के लिए जल्द खुशखबरी आएगी। केंद्र सरकार की ओर से अक्टूबर की शुरुआत में ही दशहरे से पहले तीन प्रतिशत डीए बढोत्तरी की घोषणा की गई है। केंद्र के बाद इस फैसले को राजस्थान में लागू किया जाएगा। राज्य सरकार भी अब इसकी घोषणा करेगी।
राजस्थान में डीए की बढोत्तरी होगी
केंद्र सरकार (centre govt DA) की तर्ज पर राजस्थान में डीए की बढोत्तरी की जाएगी। केंद्र ने तीन प्रतिशत डीए की वृद्धि की है, अब राजस्थान में भी 3 फीसदी डीए की वृद्धि हो सकती है। इससे लाखों कर्मचारियों व कर्मचारियों के परिवारजनों को लाभ होगा।
कितना हो जाएगा महंगाई भत्ता
फिलहाल राजस्थान (Rajasthan DA) में भी केंद्र की तर्ज पर 7वें वेतन आयोग के तहत सैलरी दी जा रही है। फिलहाल केंद्रीय व राज्य सरकार के कर्मचारियों को 55 फीसदी डीए दिया जा रहा है। 1 अक्टूबर को केंद्र सरकार ने 3 प्रतिशत डीए बढ़ाया है। अब राजस्थान में भी 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ सकता है। कर्मचारियों को 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलने की उम्मीद है।
कब से मिलेगा बढ़ा हुआ डीए
महंगाई भत्ते को साल में दो बार बढ़ाया जाता है। होली के बाद पहली बढ़ौतरी हो चुकी है। यह जनवरी से लागू है। अब कर्मचारियों के लिए 3 प्रतिशत डीए बढ़ौतरी की घोषणा दिवाली से पहले हो सकती है। अक्टूबर माह में डीए की वृद्धि होने से जुलाई-अगस्त व सितंबर का भी डीए दिया जाएगा।
इससे पहले कितनी हुई थी बढ़ौतरी
अब तक ढाई साल के डीए की बात करें तो सबसे कम डीए (DA Hike Rajasthan) लास्ट टाइम ही बढ़ा था। उस समय में डीए 4 प्रतिशत बढ़ा था। 2024 में जनवरी में चार फीसदी व जुलाई में 3 फीसदी डीए बढ़ाया गया था। जनवरी 2025 का डीए केवल दो फीसदी बढ़ाया गया था। अब इसको केंद्र के हिसाब से 3 प्रतिशत बढ़ाया जा सकता है।