Gold Silver Price : सोने-चांदी की कीमतों में लगातार रिकॉर्ड तोड़ तेजी दर्ज की जा रही है। आज एक बार फिर से सोने की कीमतों ने लंबी छलांग मारी है। आज राजस्थान में सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है। इसके अलावा चांदी की कीमतों में भी बढ़ौतरी (Gold Price Hike) देखी जा रही है। उम्मीद लगाई जा रही है कि आने वाले समय में भी सोने की कीमतों में तेजी का दौर बरकरार रहने वाला है। खबर में जानिये सोने की कीमतों के बारे में पूरी जानकारी।
अगर आप सोने और चांदी के गहनों की खरीदी करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके काफी काम की हो सकती है। आज सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है। ऐसे में जो भी लोग सोने की खरीदी (Gold Buying tips) करने का प्लान कर रहे हैं तो उनको खरीदी करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
आज सोने की कीमत 1 लाख रुपये के रिकॉर्ड को पार कर चुकी है। लगातार बढ़ रही सोने की कीमतों की वजह से सोना खरीदारों का काफी लाभ हो रहा है। आइए जानते हैं आज सोना किस रेट मिल रहा है।
सोने और चांदी की कीमतों में आया बदलाव
सोना और चांदी की कीमतों में बदलाव का दौर फिलहाल जारी रहा है। पिछले दिनों के बारे में बात करें तो दोनों कीमती धातुओं की कीमत स्थिर रहने के बाद आज इनमें बढ़ौतरी देखी गई है। इससे पहले इनमें चार दिनों से बढ़ौतरी दर्ज की जा रही थी।
इसकी वजह से सोने और चांदी (Gold and silver Price today) दोनों की कीमत अपने उच्चतम स्तर पर बनी हुई है। सर्राफा व्यापारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सोने-चांदी की कीमतों में इस साल जबरदस्त बढ़ौतरी देखी जा रही है।
व्यापारियों ने दी जानकारी
सर्राफा व्यापारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय आर्थिक परिस्थितियों में अनिश्चितता और निवेशकों का रुझान सोना-चांदी की ओर बढ़ने की वजह से बाजार में इनके दामों में लगातार उतार-चढ़ाव (Gold Price Hike) दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले समय में चांदी की डिमांड सोने की तुलना में और अधिक बढ़ने की उम्मीद लगाई जा रही है।
सोने चांदी की कीमतों में आया बदलाव
जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कंपनी ने आज दोनों धातुओं की कीमतों को लेकर अपडेट जारी किया गया है। आज के दिन सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव दर्ज किया गया है। आज, 2 सितम्बर को जयपुर के सर्राफा बाजार (Gold Price in Bullion Market) से सोने या चांदी के आभूषण खरीदने की प्लानिंग की योजना बना रहे हैं, तो उससे पहले एक बार बाजार रेट जरूर देख लें।
आज इस रेट मिल रहा सोना
सर्राफा बाजार में आज सोना और चांदी की कीमतों में बदलाव दर्ज किया जा रहा है। आज शुद्ध सोने की कीमत में 1100 रुपए तक का उछाल दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में अब इसके रेट (gold price hike) 107,400 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए है। इसके अलावा जेवराती सोने के भाव में भी आज बदलाव आया है। इसके भाव में भी आज 1000 रुपए की बढ़ौतरी दर्ज की गई है।
चांदी की कीमत पहुंची उच्चतम स्तर पर
ऐसे में अब इसकी कीमत में भी 100,100 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गये हैं। इसके अलावा चांदी की कीमत अभी भी अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। इस सीजन चांदी की कीमत (Silver price hike) एक बार भी एक लाख रुपए से नीचे नहीं पहुंच पाएं है। आज इसमें 4100 रुपए की रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। ऐसे में अब इसके भाव 1,28,000 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है।
सोने की कीमत में आया उछाल
सर्राफा व्यापारी पूरणमल सोनी का कहना है कि सोने के भाव (Sone ka Bhav) में लगातार जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय बाजार में अस्थिरता के चलते निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने में जमकर पैसा लगा रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कई देशों पर टैरिफ शुल्क बढ़ाने की वजह से सोने की कीमतों (gold rate) में जबरदस्त तेजी आई है।
वहीं, चीन और रूस जैसे देशों द्वारा केंद्रीय स्तर पर बड़ी मात्रा में सोने की खरीद करने से भी सोने की मांग बड़ी है। रूस यूक्रेन युद्ध के कारण बाजार में अनिश्चिता का माहौल बना हुआ है, जिससे सोने की खपत और बढ़ रही है इसके अलावा महंगाई के दर और फेडरल रिर्जव की कम ब्याज दरों से निवेश सोने की और आकर्षित हो रहे हैं। डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट से भी सोने (gold price)की कीमतों में तेजी आई है। इन सभी महत्वपूर्ण कारकों की वजह से सोने में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
