Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम की चाल एकदम बदली हुई लग रही है। लगातार तापमान में गिरावट से राजस्थान (Rajasthan Ka Mausam) के कई हिस्सों में ठिठुरन भरी देखने को मिल रही है। अब हाल ही में मौसम विभाग ने राजस्थान के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में प्रदेश में ठंड बढ़ने वाली है।
राजस्थान के कई जिलों में इन दिनों तापमान में लगातार गिरावट रिकॉर्ड की जा रही है। प्रदेश में शीतलहर का दौर भी देखने को मिला है। बीते कुछ दिनों की सर्द हवाओं ने भी जिलों में ठंड बढ़ा दिया है। इस ठंड के चलते गर्म कपड़ों में भी ठिठुरन महसूस की जा रही है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि राजस्थान का मौसम (Rajasthan Weather Updates) कैसा रहने वाला है।
राजस्थान के अन्य जिलों का जिलों का न्यूनतम तापमान
राजस्थान (Rajasthan Weather Updates) के कई जिलों में शीतलहर ने ठंड बढ़ा दी है।प्रदेश में चल रही सर्द हवाओं ने भी ठंड बढ़ा दी है। सर्द हवाएं चलने से तापमान लगातार गिर रहा है। प्रदेश के कई जिलों का न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री नीचे रिकॉर्ड किया जा रहा है। दिसंबर की शुरुआत से पहले ही सर्दी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
किन जिलों में कितना कम हुआ तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान (Rajasthan Ka Mausam) के तकरीबन 16 जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे गिर सकता है, जो सामान्य से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा है। वहीं, राज्य का शेखावाटी क्षेत्र सबसे ठंडा बना हुआ है। जहां, न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है। इसके साथ ही सीकर (sikar ka temprature) में तापमान 5.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है और नागौर में 5.9 तापमान रिकॉर्ड किया गया है और दौसा में तापमान 6.7 डिग्री, जालौर (jalor ka mausam) में 7 डिग्री, सिहोरी में 7.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, चित्तौड़गढ़ और चूरू में 8.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, भीलवाड़ा 8.5 डिग्री, पिलानी और करौली में 8.7 डिग्री रिकॉर्ड किया जा रहा है।
कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान का मौसम (Weather In Rajasthan) शुष्क बना रहने वाला है और इस दौरान हवाएं चलती रहेंगी। यहां पर कहीं हल्का तो कहीं मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि कोहरे (Fog In Rajasthan)में कमी आने के साथ ही मौसम साफ बना रह सकता है।
