Rajasthan ka Mausam :बीते दिन हुए मौसम में बदलाव के चलते एक बार फिर राजस्थान में ठंड बढ़ गई है। इस बीच मौसम केंद्र जयपुर की ओर से भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केंद्र जयपुर की ओर से जारी किए गए वेदर अपडेट के अनुसार आगामी 48 घंटे के भीतर राजस्थान के 20 जिलों में बारिश हो सकती है।
उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते कुछ दिनों से पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो रही है वहीं, मैदानी इलाकों में हुई बारिश के चलते ठंड फिर से बढ़ने लगी है। ऐसे में राजस्थान में बीते दिन एक बड़ा मौसमी बदलाव देखने को मिला है। मौसम विभाग के अनुसार आज 28 जनवरी को भी राजस्थान में मौसम बदल हो सकता है।
वहीं, बीते दिन हुई ओलावृष्टि के चलते किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। मौसम केंद्र जयपुर की ओर से वेदर अपडेट जारी कर बताया गया है कि आने वाले 48 घंटे के बाद एक बार फिर राजस्थान के 20 जिलों में बारिश हो सकती है। ऐसे में विभाग में इन जिलों के लिए अलर्ट भी जारी किया है।
विभाग की ओर से इन जिलों में टोंक, सवाई माधोपुर, दोसा, भरतपुर, धौलपुर, जयपुर, करौली, बूंदी, भीलवाड़ा, अलवर, कोटा, भरतपुर, करौली, झुंझुनू, सीकर, श्रीगंगानगर, जयपुर व हनुमानगढ़ जिले को शामिल किया गया है। चलिए जानते हैं कि आज दिन भर राजस्थान में मौसम कैसा रहने वाला है।
बीते दिन यानी 28 जनवरी कु सुबह राजस्थान के कई जिलों में मौसम बदला है। गुलाबी नगर जयपुर के साथ-साथ सवाई माधोपुर,अलवर व बीकानेर संभाग के कई क्षेत्रों में इस दौरान बारिश दर्ज की गई थी। वहीं, सवाई माधोपुर में बारिश का कहर सबसे ज्यादा रहा है। यहां के फलौदी, छाण, टोरडा व कुस्तला समेत कई अन्य गांव में शाम के समय ओलावृष्टि भी देखने को मिली है। इन क्षेत्रों में लगभग 20 मिनट तक जमकर ओलावृष्टि हुई, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। वर्तमान में किसानों को फसल बर्बाद होने की चिंता सता रही है।
दिन भर हुई बारिश के चलते जहां आमजन जीवन प्रभावित हो रहा है वहीं, इससे किसानों की फसल को भी काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। पूरे दिन हुई बारिश के कारण व ओलावृष्टि के चलते सरसों व गेहूं की फसल खेतों में बीछ गई है। ऐसे में किसानों को आशंका है कि उनकी फसल पूरी तरह खराब हो सकती है।
ओलावृष्टि व बारिश के कारण राजस्थान में काफी ज्यादा ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान अलवर का दर्ज किया गया है। यहां का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। वहीं, शीत हवाओं के चलते तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रही है और लोगों को सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है। जोधपुर संभाग में शीत दिवस की स्थिति बनी हुई है।
बात करें आज 29 जनवरी के मौसम की तो मौसम विभाग की ओर से जारी लेटेस्ट वेदर अपडेट के अनुसार उत्तर और पश्चिम क्षेत्र में घना कोहरा छाने की संभावना है। ऐसे में विभाग ने यहां के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। साथ ही इस दौरान दृश्यता काफी कम होने की आशंका भी बनी हुई है।
जयपुर मौसम केंद्र की ओर से बताया गया है कि मौजूदा समय में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिसका असर प्रदेश के मौसम पर देखने को मिल रहा है। इस पश्चिमी विक्षोभ के चलते अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी बन रही है, जिसके कारण एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। ऐसे में जहां आज 29 जनवरी को मौसम शुष्क बना रह सकता है वहीं, उत्तरी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट भी आ सकती है।
उत्तरी हवाओं के कारण आज तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की कटौती देखने को मिल सकती है। वहीं, 29 व 30 जनवरी को प्रदेश में घना कोहरा छाने के आसार हैं। साथ ही 31 जनवरी व 1 फरवरी को एक बार फिर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है, जिसके चलते उत्तरी और पूर्वी राजस्थान में एक बार फिर बारिश का सिलसिला देखने को मिल सकता है।
