Rajasthan ka weather : इन दिनों पूरे उत्तर भारत में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। ऐसे में राजस्थान में भी तापमान में तगड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। इस महीने की शुरुआत से ही काफी तेज धूप व बढ़ते तापमान ने लोगों को परेशान कर रखा है।
मौसम विभाग की ओर से जारी वेदर अपडेट के अनुसार वर्तमान में अरब सागर में बने एंटी-साइक्लोन के असर के चलते राजस्थान के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके प्रभाव के चलते यहां का तापमान सामान्य से 4-8 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है।
वहीं, अगर बीते 24 घंटे में प्रदेश के तापमान की बात करें तो यहां पर सबसे गर्म क्षेत्र बाड़मेर रहा है। यहां का अधिकतम तापमान (maximum temp) सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। बीते दिन बाड़मेर का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रहा है।
वहीं, इस दौरान सबसे कम न्यूनतम तापमान सीकर के फतेहपुर का रहा है। यहां का तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रहा है। इस दौरान राजधानी जयपुर का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
वर्तमान में राजस्थान के पश्चिमी जिलों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। यहां के जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर व चूरू में अभी से ही तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच रहा है। ऐसे में अभी से ही लोगों को लू का प्रभाव देखने को मिल रहा है।
जानें आगामी दिनों में कैसा रहेगा
आईएमडी की ओर से जो वेदर अपडेट जारी किया गया है उसके अनुसार आगामी 2-3 दिनों में राजस्थान में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। ऐसे में प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में अभी गर्म हवाओं का सिलसिला जारी रहने वाला है।
मौसम विभाग की ओर से जारी वेदर पूर्वानुमान के अनुसार आगामी समय में प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच सकता है। वहीं, इस दौरान प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा और तेज धूप के चलते तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। हालांकि शाम के समय लोगों को हल्की ठंड का भी एहसास हो सकता है। वहीं, आगामी दिनों में प्रदेश में रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
