Rajasthan Mausam update : राजस्थान में एक बार फिर से मौसम बदला है। एक बार फिर से मानसून एक्टिव होने वाला है। मौसम विभाग ने राजस्थान के विभिन्न जिलों में गरज चमक के साथ तगड़ी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। चलिए खबर में जानते हैं राजस्थान में कितने दिनों तक होगी बारिश।
राजस्थान में मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने वाला है। राज्य में नया वेदर सिस्टम एक्टिव हुआ है और आसमान में काले बादल छा गए हैं। पूरे राजस्थान के कई जिलों में गरज चमक के साथ जोरदार बारिश देखने को मिलेगी। मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से पहले दो दिन तक बारिश होगी।
आईएमडी (IMD Rain Alert) के अनुसार, अगले दो दिनों तक प्रदेश के पूर्व जिलों में बारिश होगी। आज गुरुवार को मौसम विभाग ने 9 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें बारां, चित्तौड़गढ़ (chittorgarh Weather), झालावाड़, बांसवाड़ा, कोटा, अलवर, धौलपुर, करौली और प्रतापगढ़ जिले शामिल है। कल शुक्रवार को प्रदेश के 6 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिसमें बारां बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, जलवाड़, कोटा, प्रतापगढ़ जिले शामिल हैं।
राजस्थान में तापमान में हुई तेजी से बढ़ौतरी –
राजस्थान (Rajasthan ka mausam) के कुछ जिलों में पिछले काफी दिनों से बारिश नहीं हुई है जिसकी वजह से तेज धूप खिल रही है और तापमान तेजी से बढ़ रहा है। सबसे ज्यादा तापमान चूरू में 37.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्डकिया गया उधर श्रीगंगानगर का पारा भी 37.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जैसलमेर में 36.9 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 36.9 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 36.4 डिग्री सेल्सियस, संगरिया में 36.3 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 36.3 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 36.3 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर में 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसी तरह फलोदी (Phalodi Temperature) में 35.8 डिग्री सेल्सियस, लूणकरणसर में 35.8 डिग्री सेल्सियस, दौसा में 35.5 डिग्री सेल्सियस, वनस्थली में 35.4 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 35.3 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 35.2 डिग्री सेल्सियस, करौली में 35.0 डिग्री सेल्सियस, झुंझुनूं में 35.0 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 34.5 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 34.4 डिग्री सेल्सियस, जालौर में 34.2 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर शहर में 34.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
इस बार अनुमान से ज्यादा बारिश –
मौसम विभाग (Mausam update) के वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार मानसून (Monsoon Update) की तगड़ी बारिश हुई है। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बादल जमकर बरसे हैं। सामने आए आंकड़ों के अनुसार, इस बार 62.95 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। सामान्य बारिश 410.65 MM होती है, जबकि इस बार 669.15 MM बारिश दर्ज की गई है। राज्य में मूसलाधार बारिश होने से कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। इससे लोगों का जीवन व्यस्त हो गया है।
