Weather Update : उत्तर भारत के राज्य में मौसम का मिजाज बदल रहा है। सर्दी का असर अब काम हो रहा है और गर्मी ने कहर बरपान शुरू कर दिया है। फरवरी के महीने में अभी से मार्च वाले गर्मी का एहसास होने लगा है। पिछले कई दिनों से मौसम साफ बना हुआ है जिसकी वजह से लगातार तापमान में तेजी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने ताजा पूर्व हनुमान जारी करते हुए बताया है अगले एक सप्ताह तक राजस्थान में मौसम का मिजाज कैसा रहेगा।
देश भर में मौसम तेजी से करवट बदल रहा है। कहीं हल्की ठंड पड़ रही है तो वहीं कुछ राज्यों में अब गर्मी ने पसीने छुड़ाने शुरू कर दिए हैं। काफी दिनों से मौसम साफ बना हुआ है और लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। राजस्थान में भी तापमान हाई लेवल पर जा पहुंचा है। राजस्थान के दिन के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। यहां गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
24 औ 25 फरवरी को बदलेगा मौसम –
मौसम विभाग (Weather Update) की लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आने वाले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा यानी इस दौरान बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। आसमान साफ रहेगा। लेकिन24 और 25 फरवरी को दक्षिणी पूर्वी हिस्सों में हल्के बादल नजर आ सकते हैं। मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा।
तापमान में बढ़ौतरी –
मौसम विभाग (IMD Latest Update) के मुताबिक, अगले 48 घंटे में न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। शनिवार सुबह तक फतेहपुर में राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान (Rajasthan Temperature) 8.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है, जबकि ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर रहा है। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।
IMD ने जारी किया अपडेट –
आईएमडी (IMD Weather) के मुताबिक, जयपुर में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में किसी भी बड़े मौसमी तंत्र के एक्टिव होने की संभावना नहीं जताई है।
बाड़मेर में 24 घंटे पहले अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। फलोदी में 31.4 डिग्री जालौर में 31.2 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 31 डिग्री सेल्सियस और जैसलमेर में 33 डिग्री सेल्सियस तापमान रिपोर्ट किया गया है। टोंक में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है, जबकि न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। आपको बता दें कि 4 दिन पहले पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई थी।
