Gold Rate in Rajasthan :सोने की कीमतों में हर दिन तेजी देखी जा रही है और सोने के दामों में बड़ा उछाल आया है और आज 21 सितंबर को लगातार दूसरे दिन सोना महंगा हुआ है। इस तेजी के चलते सोना एक लाख से ज्यादा बना हुआ है, इस तेजी के चलते त्योहारी सीजन में आम लोगों के लिए ज्वेलरी खरीदना मुश्किल हो रहा है। आइए खबर में जानते हैं कि इस तेजी के चलते 10 ग्राम सोने के भाव (10 gram gold price) क्या चल रहे हैं।
सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव का दौर जारी है। पिछले दो दिन से दोनों कीमती धातुओं के भाव में तेजी देखी गई थी और आज 21 सितंबर को भी दोनों धातुंओ के भाव में उछाल आया है। जानकारो का कहना है कि इस साल सोना और चांदी के भावों में अधिक समय तक तेजी देखी गई है। इस वजह से सोने के भाव (Sone Ke Bhav) अपने उच्चतम स्तर पर है।
चांदी नें तोड़ा 14 साल पुराना रिकॉर्ड
जानकारो का कहना है कि वैश्विक स्तर पर कीमती धातुएं नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। बात करें चांदी की तो चांदी (Silver Rate) ने 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए 42 डॉलर प्रति ट्राय ओंस का स्तर क्रॉस कर दिया है। चांदी अब अपने सर्वकालिक स्तर 50 डॉलर की ओर अग्रसर हो रही है। इस समय में सोने में मजबूती बनी हुई है।
सोने-चांदी की चमक बरकरार
जयपुर सर्राफा मार्केट (Jaipur Gold Prices) में बीते दिनों शुद्ध सोने के भाव में 700 रुपए की गिरावट के बाद आज 21 सितंबर को फिर इसमें 800 रुपए की तेजी आई है, जिसके बाद इसके भाव भाव 113,000 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं। वहीं, 22 कैरेट सोने के भाव (22 carat gold rate) भी 800 रुपए बढ़े हैं। इस तेजी के बाद सोने के भाव 105,400 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं।
चांदी के लेटेस्ट रेट
सोना ही नहीं, चांदी (Silver Latest Rate) भी अपने उच्चतम स्तर पर बनी हुई है। बीते दिनों इसमें 700 रुपए की गिरावट आई थी। वहीं, आज 21 सितंबर को इसमें 2700 रुपए की रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी आई है, जिसके बाद चांदी के भाव 1,32,000 रुपए प्रति किलो हो गए हैं।
क्या आगे जारी रहेगी सोने में तेजी
एक्सपर्ट का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय आर्थिक परिस्थितियों में अनिश्चितता और निवेशकों का रुझान सोना-चांदी (Sone Ke Rate ) की ओर बढ़ने से सोने में बदलाव देखा जा रहा है। उनका कहना है कि आने वाले समय में चांदी की मांग सोने की तुलना में अधिक बढ़ सकती है। उनका कहना है कि निकट भविष्य में सोना-चांदी में बदलाव का दौर जारी रह सकता है।
अगर अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में सख्ती बरकरार रखता है तो कीमती धातुओं पर दबाव बना रह सकता है। हालांकि उनका कहना है कि त्योहारी सीजन के पास आने से और घरेलू बाजार में आभूषणों की मांग बढ़ने से सोना-चांदी (Gold Silver Price) में उछाल आ सकता है।