Gold Rate In Rajasthan : सोने की कीमतों में ताबड़तोड़ बढ़ौतरी देखी जा रही है। बीते दिनों भी उछाल के बाद आज 22 सितंबर को भी सोने के भाव में तेजी देखी गई हे। इस ताबड़तोड़ तेजी के बाद सोने के भाव ने उच्चतम स्तर छु लिया है। अगर आप भी इन दिनों सोना (Gold Rate In Rajasthan ) खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आइए खबर में जानते हैं कि अब 10 ग्राम के ताजा भाव क्या चल रहे हैं।
सोने-चांदी की कीमतों में दो दिन से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। एक्सपर्ट का कहना है कि इस साल सोना और चांदी दोनों के भावों में रिकॉड तोड़ बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस समय में सोने-चांदी दोनों कीमती धातुओं के भाव अपने उच्चतम स्तर पर बने हुए हैं। सोने की कीमतों (Sone Ke Bhav) में ताबड़तोड़ तेजी के बाद इसके भाव नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। आइए खबर में जानते हैं कि इस समय में सोने के भाव क्या चल रहे हैं।
कितने बढ़े सोने के भाव
जयपुर सर्राफा मार्केट (jaipur gold prices) में बीते दिनों शुद्ध सोने के भाव में 800 रुपए की तेजी के बाद आज 22 सितंबर को इसमें 300 रुपए का उछाल आया है। इस तेजी के बाद सोने के भाव 113,300 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड के भाव में भी 300 रुपए की बढ़त हुई है, जिसके बाद इसके भाव 105,700 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं।
चांदी के लेटेस्ट रेट
वहीं, चांदी के भाव (Silver Latest Price) अब भी अपने उच्चतम स्तर पर बने हुए हैं। आंकड़ो के मुताबिक इस सीजन चांदी के भाव एक बार भी एक लाख रुपए से नीचे नहीं आए है। बल्कि पिछले दो दिन से चांदी के भावों में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बीते दिनों चांदी के भाव (Sone chandi ke Bhav) में 2700 रुपए का उछाल आया था। उसके बाद आज इसमे 1700 रुपए की रिकॉर्ड तोड़ तेजी आई है, जिसके बाद इसके भाव 1,33,700 रुपए प्रति किलो हो गए हैं।
जानिए क्या कर रहे एक्सपर्ट
एक्सपर्ट का कहना है कि आने वाले समय में सोना-चांदी (gold rate hike) में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रह सकता है। अगर अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में सख्ती बरकरार रहती है तो इससे दोंनो कीमती धातुओं पर दबाव बना रह सकता है। हालांकि अब कुछ ही समय में त्योहारी सीजन पास आ रहा है तो ऐसे में घरेलू बाजार में आभूषणों की मांग बढ़ सकते हैं, जिससे सोना-चांदी में उछाल आ सकता है।
हॉलमार्किंग का रखें ध्यान
जब भी आप सोना खरीदते हैं तो सोने की क्वालिटी से कभी भी समझौता न करें। सोना खरीदते समय हॉलमार्क (Gold Halmmarking) देखकर ही गहना खरीदें। हॉलमार्किंग ही सोने की सरकारी गारंटी है। भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (Bureau of Indian Standards) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। बता दें कि सभी कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग-अलग होते हैं, जिसे देखकर और सोच- समझकर ही सोना खरीदना चाहिए।
