Rajasthan Weather Latest Update : राजस्थान में मौसम के अलग-अलग रुप देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में जहां कुछ क्षेत्रों में शीतलहर चली हैं वहीं, अब एक बार फिर प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के जयपुर केंद्र की ओर से लेटेस्ट वेदर अपडेट जारी किया गया है। इस वेदर अपडेट के अनुसार राजस्थान के अधिकतर क्षेत्रों में आने वाले एक सप्ताह तक मुख्यता मौसम शुष्क बना रह सकता है। हालांकि इस दौरान दक्षिणी-पूर्वी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में विभाग ने बारिश होने की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी-पूर्वी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।
राजस्थान के सिरोही क्षेत्र में इन दिनों काफी सर्दी देखने को मिल रही है। इसके अलावा कई मैदानी क्षेत्रों में भी कोहरा पड़ने लगा है। ऐसे में तापमान में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है और कड़ाके ही सर्दी का लोगों को सामना करना पड़ रहा है। तापमान में हो रही गिरावट के चलते लोगों का जीवन भी प्रभावित हो रहा है। वहीं, कुछ क्षेत्रों में लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा लेते भी दिखाई देने लगे हैं।
मौसम में दिख सकता है बदलाव
प्रदेश के कुछ इलाकों में आज मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं, अगर बीते दिन के मौसम की बात करें तो बीते दिन यानी 18 नवंबर को जारी वेदर अपडेट (Weather Update) के अनुसार प्रदेश में अब बारिश लगभग रुक गई है। लेटेस्ट वेदर अपडेट की बात करें तो राजस्थान में आगामी 7 दिनों तक मौसम लगभग शुष्क बने रहने के आसार हैं।
वहीं, आने वाले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में भी कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलने की संभावना है। हालांकि उसके बाद आने वाले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।
पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने लगा
इन मौसमी परिस्थितियों को लेकर मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) कमजोर पड़ने लगा है और इस दौरान उत्तर पश्चिमी हवाओं के असर के चलते धीरे-धीरे ठंड का स्तर बढ़ रहा है। ऐसे में अधिकतम तापमान में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है, जिसके चलते सुबह-शाम लोगों को ठंड का एहसास हो सकता है।
उत्तर पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में तापमान में गिरावट
वेदर अपडेट (Weather Update) के अनुसार उत्तर पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में रात के तापमान में काफी गिरावट देखने को मिल रही है। विभाग के अनुसार श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, जैसलमेर और हनुमानगढ़ जैसे जिलों में आगामी दिनों में रात के तापमान में काफी गिरावट आ सकती है।
वहीं, कृषि विशेषज्ञ का कहना है कि किसानों को शुष्क मौसम की संभावना के चलते अपनी फसलों में हल्की सिंचाई करनी चाहिए ताकि इस दौरान नमी बनी रहे। सरसों, चना और गेहूं की फसल के लिए यह सिंचाई बेहद जरूरी है। वहीं, इस दौरान सब्जियों को ठंड से बचाने के उपाय भी किसानों को अपनाने चाहिए।
मौसम विभाग के वेदर अपडेट के अनुसार कहा जा सकता है कि राजस्थान में अब धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगी है। हालांकि आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन इसी के साथ ठंड का असर बढ़ने के भी आसार हैं।
