Rajasthan Weather Update : राजस्थान में मौसम का मिजाज अब बदला हुआ लग रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। इसके लिए आईएमडी ने प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर चलने का यलो अलर्ट भी जारी किया है। ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि राजस्थान (Rajasthan Weather Forecast) में मौसम कैसा बना रहने वाला है।
नवंबर की शुरुआत के साथ ही राजस्थान में मौसम ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। तापमान में गिरावट से कई जिलों में ठंड की ठिठूरन बढ़ रही है। अब इसी बीच प्रदेश (Rajasthan Weather Updates) में मौसम को लेकर आईएमडी ने पूर्वानुमान जारी किया है कि प्रदेश में आगामी दिनों में राज्य के कई भागों में शीतलहर चलने के आसार है।
किन जिलों में कितना रहा तापमान
बीते दिनों से प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान (Rajsthan Ka Temprature) ऐसा ही बना रहा है। इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 8.3 से 14.5 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य से तकरीबन 2-3 डिग्री सेल्सियस कम रहा है।
ऐसे में सबसे कम न्यूनतम तापमान सीकर में रहा है जो सिर्फ 8.3 डिग्री सेल्सियस तक रहा है, जो सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा है। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस रहा है। वहीं, आर्द्रता की औसत मात्रा (average amount of humidity) तकरीबन 30 से 55 प्रतिशत के बीच रिकॉर्ड की गई है।
किन जिलों में कैसा रहेगा तापमान
बीते दिनों अजमेर में न्यूनतम तापमान (Minimum temperature in Ajmer) 12.2 डिग्री रहा है और अलवर में 9.2 डिग्री न्यूनतम तापमान , जयपुर में 13.6 डिग्री न्यूनतम तापमान , पिलानी में 10.5 डिग्री न्यूनतम तापमान , सीकर में 8.3 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है और कोटा में 13.6 डिग्री , चित्तौड़गढ़ में 11.7 डिग्री न्यूनतम तापमान , बाड़मेर में 17.0 डिग्री, जैसलमेर में 15.0 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।
15 नवंबर तक ऐसा रहेगा मौसम
इसके साथ ही जोधपुर (jodhpur ka mausam)में 12.7 डिग्री , बीकानेर में 13.6 डिग्री न्यूनतम तापमान , चूरू में 9.5 डिग्री न्यूनतम तापमान और श्री गंगानगर में 12.5 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है और नागौर में 8.7 डिग्री, जालौर में 11.6 डिग्री, सिरोही में 7.5 डिग्री, करोली में 9.6 डिग्री न्यूनतम तापमान और दौसा में 8.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।
मौसम विभाग (imd winter alert) का कहना है कि प्रदेश में 15 नवंबर तक राज्य के दो जिलों सीकर और झुंझुनू में शीतलहर चलने का पुर्वानुमान जारी किया है और इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है और इन राज्य के कुछ हिस्सों में मौसम शुष्क रहने के आसार है।
अगले एक हफ्ते कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश (rajasthan ka mausam) में अगले एक हफ्ते से पहाड़ों से जो उत्तरी सर्द हवाएं आ रही है, अब वो प्रदेश के मैदानी भागों में एंट्री देने वाली है। अगले एक हफ्ते तक वीकेंड तक हिमालय तराई वाले इलाके और आसपास के क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के आसार है और ऐसे में, उत्तरी हवाओं की तेज गति से राजस्थान (rajasthan weather forecast) में ठिठुरन वाली सर्दी का असर बढ़ने के आसार है।
