Rajasthan Ka Mausam : देश के सभी हिस्सों में इन दिनों सर्दी का आगाज हो गया है और बात करें राजस्थान की तो राजस्थान में बीते कुछ दिनों लगातार तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ गई है, लेकिन एक बार फिर राजस्थान में मौसम करवट लेता नजर आ रहा है। अब हाल ही में राजस्थान (rajasthan weather) के मौसम को लेकर आईएमडी ने पूर्वानूमान जारी किया है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं राजस्थान के मौसम के बारे में।
राजस्थान में बीते कई दिनों तापमान में लगातार गिरावट के बाद एक बार फिर तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। अब एक दो दिन से राजस्थान में ठंड में कमी आई है और मौसम (Rajasthan Ka Mausam) एक बार फिर करवट ले रहा है। ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि राजस्थान के मौसम को लेकर आईएमडी ने क्या पूर्वानुमान जारी किया है।
कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम
आईएमडी का कहना है कि राजस्थान (Rajasthan Ka Mausam) में आज मौसम शु्ष्क रहने के आसार है। इस दौरान हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहने के आसार है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अगले 4-5 दिन तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान भी ऐसा ही बना रह सकता है।
बीते दिनों राजस्थान के कई हिस्सों में धुंध का असर देखा जा रहा है। जिसके चलते अधिकतम तापमान सामान्य से कम रिकॉर्ड किया गया है। इन जिलों में जयपुर, जैसलमेर, अलवर, बीकानेर, दौसा समेत कई जिलों का नाम शामिल है।
राजस्थान में कहां रहा सबसे ठंडा मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान (Rajasthan Weather Forecast) में बीते 24 घंटे में जालौर में सबसे अधिक तापमान रहा है। जालौर का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इसके साथ ही जोधपुर में सबसे अधिक तापमान (temperature in jodhpur) 30 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है और बाड़मेर में सबसे अधिक तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
किन जिलों में कितना रहा तापमान
बात करें न्यूनतम तापमान की तो राजस्थान (Rajasthn Weather Forecast) में सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 7.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। आईएमडी के मुताबिक उत्तरी हवाओं के थोड़ा कमजोर होने के चलते यहां के तापमान में भी इजाफा हुआ है। एक हफ्ते पहले फतेहपुर का न्यूनतम तापमान (Fatehpur minimum temperature) 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। फतेहपुर के साथ ही दौसा, लूणकरणसर, जालौर, नागौर, चूरू और सीकर में 10 डिग्री से नीचे पारा रिकॉर्ड किया गया है।
