Rajasthan Weather : राजस्थान में बीते कुछ दिनों की सर्दी के बाद अब तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। लगातार तापमान बढ़ने से प्रदेश में तेजी से गर्मी बढ़ रही है। अब इसी बी च मौसम विभाग ने राजस्थान (Rajasthan Weather Forecast) में हल्की बूंदाबांदी को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। खबर में जानिए राजस्थान के मौसम के बारे में –
राजस्थान में सर्दी की विदाई हो चुकी है और गर्मी का आगमन तेजी से हो रहा है। होली से पहले ही प्रदेश में तेज गर्मी का असर देखा जा रहा है। लगातार तापमान (Rajasthan Weather Temprature) में बढ़ोतरी के चलते फरवरी के आखिरी सप्ताह में ही मार्च जैसी गर्मी का एहसास होना शुरू हो गया है। ऐसे आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि राजस्थान में मौसम कैसा बना रहने वाला है।
कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान (Rajasthan Weather Forecast) में इस बार सबसे पहले गर्मी बढ़ने के आसार है, जिसके चलते कम पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव रहना और बारिश की कमी के आसार है। मौसम विभाग का कहना है कि होली के आसपास राजस्थान में तेज गर्मी पड़ने को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान कुछ शहरों में दिन का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा पहुंच सकता है। वैसे तो अभी राजस्थान में अगले दो दिन मौसम में हल्का बदलाव होने के आसार है। इस दौरान आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रह सकती है।
आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान (Rajasthan ka Mausam) में आज 24 फरवरी को बादल छाए रहने के आसार है। हालांकि इस दौरान बारिश के कोई आसार नहीं है। हालांकि कल 25 फरवरी को प्रदेश में बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। लेकिन बारिश के आसार नहीं है। आईएमडी के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रह सकता है। इस दौरान जयपुर, बीकानेर, अजमेर, जोधपुर और भरतपुर संभाग में गर्मी रह सकती है और अधिकतम तापमान 30 डिग्री या उसके ऊपर रिकॉर्ड किया जा सकता है।
प्रदेश के किस जिले में रही सबसे ज्यादा गर्माहट
राजस्थान (Rajasthan Weather Updates) में बीते दिनों अधिकतर इलाको में मौसम साफ बना रहा है और दिन में तेज धूप भी खिली रही। ऐसे में जयपुर, बीकानेर भरतपुर, अजमेर और जोधपुर इलाको में अधिकतम तापमान 29 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया है। साथ ही उदयपुर और कोटा संभाग में शाम में हल्के बादल छा गए। जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग का कहना है कि बीते दिनों राजस्थान में सबसे गर्म जिला बाड़मेर (Barmer Weather Forecast) रहा है। यहां का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
