Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है और बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 31 जनवरी से प्रदेश के 20 शहरों में झमाझम बारिश हो सकती है। इस दौरान कई इलाकों में तेज आंधी और घना कोहरा भी देखने को मिल सकता है-
राजस्थान में कड़ाके की ठंड और मावठ से अभी राहत नहीं मिली थी कि मौसम विभाग ने एक और चेतावनी जारी कर दी है। विभाग के अनुसार (IMD Weather Forecast), 31 जनवरी और 1 फरवरी को प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Weather System) सक्रिय होने वाला है। इसके प्रभाव से एक बार फिर बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि (hailstorm) का दौर शुरू होने की प्रबल संभावना है।
20 से ज्यादा शहरों में मेघगर्जन और कोहरे का अलर्ट जारी-
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस नए सिस्टम का प्रभाव राज्य के बड़े हिस्सों पर पड़ेगा। 31 जनवरी और 1 फरवरी को प्रदेश के 20 से ज्यादा शहरों में मेघगर्जन के साथ बारिश और घना कोहरा रहने का अनुमान है। विशेष रूप से उत्तर-पूर्वी राजस्थान (North-Eastern Rajasthan) के जिलों जैसे गंगानगर (ganganagar), हनुमानगढ़, चुरु, सीकर, कोटपूतली-बहरोड़, खैरतल-तिजारा, करौली, झुंझुनू, धौलपुर, डीग, दौसा, भरतपुर और अलवर में 31 जनवरी के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
किसानों की बढ़ी चिंता, फसलों पर पड़ सकता है संकट-
लगातार बदलते मौसम और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी (Hailstorm increases farmers’ worries) है। पहले ही सवाई माधोपुर के खंडार क्षेत्र सहित कई गांवों में हुई ओलावृष्टि ने सरसों और गेहूं की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। अब 31 जनवरी से सक्रिय होने वाले नए सिस्टम से फसलों के पूरी तरह बर्बाद होने का डर किसानों के लिए गंभीर चुनौती बन गया है।
शीतलहर और कोहरे से आम जनजीवन प्रभावित-
वर्तमान में प्रदेश के कई हिस्सों में उत्तर की तरफ से आ रही सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। बुधवार सुबह जयपुर, श्रीगंगानगर और नागौर (Sri Ganganagar and Nagaur) जैसे जिलों में कोहरा इतना घना था कि सुबह 8 बजे तक वाहनों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। तेज उत्तरी हवाओं के चलते तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, 29 और 30 जनवरी को भी सुबह और शाम के समय दृश्यता (विजिबिलिटी) कम रहने की संभावना है। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि खराब मौसम में सावधानी बरतें और वाहन चलाते समय कोहरे का विशेष ध्यान रखें।
