Rajasthan Weather : राजस्थान में फरवरी के महीने में ही मार्च जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। प्रदेश (Rajasthan Weather Forecast) में लगातार बढ़ रहे तापमान के चलते पारा 30 डिग्री के पार पहुंच गया है। अब इसी बीच राजस्थान के मौसम को लेकर आईएमडी ने अपडेट जारी किया है। अपडेट के अनुसार प्रदेश में आगामी दिनों में तापमान में बढ़ोतरी के आसार है।
राजस्थान में अब लगातार तापमान में बढ़ौतरी हो रही है और तापमान बढ़ने से सर्दी का असर कम होने लगा है। इस बढ़ते तापमान से प्रदेश के कई शहरों में पारा 30 डिग्री पार पहुंच गया। अब इसी बीच मौसम विभाग ने राजस्थान (Rajasthan Weather Forecast) में अगले एक सप्ताह तक मौसम कैसा रहेगा, इसको लेकर अपडेट जारी किया है। खबर में जानिए राजस्थान के मौसम से जुड़े अपडेट के बारे में –
किस जिले में रही सबसे अधिक गर्मी
बीते दिनों राज्य (Rajasthan Weather Updates) के 6 शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रिकॉर्ड किया गया है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 11 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। बीते दिनों पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर और जालोर इलाको में तेज धूप के चलते अधिकतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। इस दौरान बाड़मेर में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
किन जिलों में कितना रहा अधिकतम तापमान
इसके साथ ही जोधपुर में अधिकतम तापमान (maximum temperature in Jodhpur) 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड , फलोदी में 31.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड , जैसलमेर में 30.3, पाली में 30.1 और जालोर में 31.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है। इन शहरों में पारा सामान्य से ऊपर रहा है। जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर हिस्सों में भी तेज धूप रही है और जयपुर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
किन शहरों में कितना रहा न्यूनतम तापमान
राजस्थान (Rajasthan Ka Temprature) के सभी शहरों में न्यूनतम तापमान 11 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है और बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। बीकानेर में न्यूनतम तापमान 17.2, फलोदी में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री, जालोर में न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री, सिरोही में 15.4, जोधपुर में 16.5, जैसलमेर में 15.6, उदयपुर में 16, चित्तौड़गढ़ में 15.4 और भीलवाड़ा में 15.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान में आगामी दिनों में तापमान में और बढ़ौतरी हो सकती है।
राजस्थान के मौसम का हाल
आज 21 फरवरी 2026 को अजमेर में अधिकतम तापमान (Maximum temperature in Ajmer) 27.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस रहा है। वहीं, भीलवाड़ा में 26.2 और 15.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। इसके साथ ही अलवर में 27.5 और 12, जयपुर में 28 और 14.8, पिलानी में 24.8 और 12.8, सीकर में 26.5 और 12 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है। कोटा में अधिकतम 27 और न्यूनतम 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा है और चित्तौड़गढ़ में 28.4 और 15.4, उदयपुर में 26.9 और 16 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।
इस दौरान बाड़मेर सबसे गर्म रहा है और यहां का अधिकतम तापमान (Barmer’s maximum temperature) 33.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस रहा है। जैसलमेर में 30.3 और 15.6, जोधपुर में 31 और 16.5, बीकानेर में 29.2 और 17.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।
इसके अलावा चूरू में अधिकतम तापमान (maximum temperature in Churu) 28.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस, गंगानगर में 27.8 और 13.9, बारां में 26.8 और 13.8, जालोर में 31.2 और 15.3, सिरोही में 25.2 और 15.4 डिग्री तापमान रहा। फतेहपुर में 29 और 11.4, करौली में 28 और 10.5, दौसा में 29.6 और 11, प्रतापगढ़ में अधिकतम-न्यूनतम तापमान 24.6 और 16.2, झुंझुनूं में 27.3 और 13.7 तथा पाली में अधिकतम-न्यूनतम तापमान 30.1 और 14.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
