Rajasthan Weather : राजस्थान में बीते दिनों में हुई बारिश के बाद से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई क्षत्रों में तापमान में लगातार जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। अब मौसम विभाग के अपडेट में आगामी 1 सप्ताह तक पूरे प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना व्यक्त की गई है।
भारत मौसम विभाग की ओर से जारी लेटेस्ट वेदर अपडेट के अनुसार राजस्थान में आने वाले 24 घंटे में तापमान में और अधिक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 48 घंटे में प्रदेश का तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। वहीं, आज दक्षिण पूर्वी इलाके में हल्के बादल छाए रह सकते हैं।
इन दिनों लगातार प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बीते दिन यानी 23 फरवरी को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई थी। इसी के साथ जयपुर और आसपास के कई क्षेत्रों में बादल छाए रहे थे। इस दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कटौती भी हुई थी।
वहीं, अब मौसम विभाग के लेटेस्ट वेदर अपडेट के अनुसार आज प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम सूखा रह सकता है। साथ ही आने वाले 48 घंटे में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी भी दर्ज होने की संभावना है।
मौसम केंद्र की ओर से जारी वेदर अपडेट के अनुसार बीते 24 घंटे में प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश देखने को मिली है। इस दौरान सबसे ज्यादा बारिश चोमूं क्षेत्र में हुई है। यहां 5.0 मिलीलीटर बारिश दर्ज की गई है। इसी के साथ टोंक व वनस्थली में भी हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई है। वहीं, अगर बात करें तापमान की तो बाड़मेर में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। यहां का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान अलवर का रहा है। अलवर का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
जानें कहां कितना रहा तापमान
मौसम विभाग के फोरकास्ट रिपोर्ट के आंकड़ों पर नजर डालें तो अजमेर में अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस व चूरू में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
इसके अलावा श्री गंगानगर में अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस, डूंगरपुर में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस, जालौर में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर (सीकर) में अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। कोटा में इस दौरान अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस रहा है। इसी के साथ अलवर में अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस, राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस, सीकर में अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस, माउंट आबू में अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस, करौली में अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस और झुंझुनू में अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
जयपुर मौसम केंद्र (Jaipur ka weather) की ओर से जारी वेदर अपडेट में बताया गया है कि आगामी 48 घंटे के बाद प्रदेश के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़त दर्ज की जा सकती है। वहीं, आगामी एक सप्ताह तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहेगा। साथ ही कुछ जिलों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक भी दर्ज किया जा सकता है।
वहीं, आज दिनभर बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। विभाग का कहना है कि इस दौरान जयपुर, अजमेर, बीकानेर, भरतपुर, जोधपुर संभाग के कई क्षेत्रों में दिन में तेज धूप निकली रह सकती है।
