RBI – भारतीय करेंसी नोटों का दैनिक उपयोग हमारी जिंदगी का एक अभिन्न अंग है। हम हर दिन चाय-नाश्ते से लेकर खरीदारी तक के लिए अलग-अलग मूल्यवर्ग के नोटों का लेन-देन करते हैं। लेकिन क्या आपने जानते है 500 रुपये के नोट से आप 500 रुपये का सामान खरीदते हैं, उस छापने में कितना खर्च आता हैं… अगर नहीं तो चलिए आइए आज जान लेते हैं-
भारतीय करेंसी नोटों का दैनिक उपयोग हमारी जिंदगी का एक अभिन्न अंग है। हम हर दिन चाय-नाश्ते से लेकर खरीदारी तक के लिए अलग-अलग मूल्यवर्ग के नोटों का लेन-देन करते हैं। ये नोट केवल विनिमय का साधन नहीं, बल्कि हमारी अर्थव्यवस्था की नींव हैं। ये देश की आर्थिक गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
लेकिन क्या आपने कभी रुककर यह सोचा है कि जिस 500 रुपये के नोट से आप 500 रुपये का सामान खरीदते हैं, उस एक नोट को छापने के लिए सरकार यानी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का खुद कितना पैसा खर्च होता है?
क्या 10 रुपये का नोट 10 रुपये में छपता है? या 500 का नोट 500 रुपये में? जवाब जानकर आप यकीनन हैरान हो जाएंगे. चलिए, आज हम आपको अपनी इस खबर में बताते हैं कि आपकी जेब में रखे हर नोट की छपाई का असली खर्चा कितना है और यह इतना कम या ज्यादा क्यों होता है.
हर नोट की अपनी कीमत-
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) अपनी वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी देता है कि उसे नोट छापने पर कितना खर्च आता है. यह खर्च हर साल कागज, स्याही और अन्य चीजों की कीमतों के हिसाब से थोड़ा-बहुत बदलता रहता है. प्रति-नोट लागत का जो सबसे नवीनतम आधिकारिक आंकड़ा उपलब्ध है, वह RBI की 2022-23 की वार्षिक रिपोर्ट का है. इसके अनुसार, अलग-अलग नोटों की छपाई का खर्च कुछ इस तरह है-
10 रुपये का नोट: आपकी जेब में रखा 10 रुपये का एक नोट छापने के लिए RBI को लगभग 1 रुपये 19 पैसे खर्च करने पड़ते हैं.
20 रुपये का नोट: यह जानकर आपको हैरानी होगी कि 20 रुपये के एक नोट को छापने की लागत करीब 1 रुपये 08 पैसे आती है, जो 10 के नोट से भी कम है!
50 रुपये का नोट: 50 रुपये के एक नोट की छपाई पर सरकार करीब 1 रुपये 22 पैसे खर्च करती है.
100 रुपये का नोट: देश में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले 100 रुपये के एक नोट को प्रिंट करने का खर्च लगभग 1 रुपये 92 पैसे आता है.
200 रुपये का नोट: 200 रुपये के एक नोट की छपाई का खर्च करीब 2 रुपये 48 पैसे है.
500 रुपये का नोट: 500 रुपये का एक नया नोट छापने के लिए RBI को करीब 2 रुपये 65 पैसे खर्च करने पड़ते हैं.
