RC Download Online: अगर वाहनों की आरसी खो जाए या फट जाए तो चिंता सताना लाजमी है। कई बार वाहन चालकों की आरसी खो जाती है तो फिर उन्हें लंबे समय तक एजेंटों के चक्कर काटने पड़ते है, लेकिन आज हम आपको इस खबर में ऐसी जानकारी देने वाले हैं, जिससे आप कुछ ही मिनटों में गाड़ी की आरसी खो जाने पर या फट जाने पर डुप्लीकेट कॉपी एक प्रोसेस के तहत डाउनलोड कर सकते हैं। आइए खबर में जानते हैं इस बारे में विस्तार से –
कई बार ऐसा होता है कि वाहनों की आरसी पुरानी हो जाती हैं या फिर खो जाती है तो ऐसे में वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। लेकिन अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप ऑनलाइन माध्यम से आसानी से डुप्लीकेट आरसी डाउनलोड कर सकते हैं, बस इसके लिए आपको कुछ प्रक्रिया को फॉलो करना होगा। आई खबर में जानते हैं कि किस तरीके से आप मिनट में गाड़ी की आरसी की डुप्लीकेट कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं।
आरसी के लिए ये दस्तावेज होना है जरूरी
सबसे पहले तो आप यह जान ले की ऑनलाइन आरसी लेने के लिए आपके पास गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर (vehicle registration number) होना अनिवार्य है और साथ ही चेसिस नंबर के आखिरी पांच अंक का होना जरूरी है। इसके साथ ही रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ लिक नंबर भी होना जरूरी है।
ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें आरसी
आपको बता दे कि भारत सरकार द्वारा संचालित एम परिवहन अप और परिवहन गवर्नमेंट इन पोर्टल पर आपको आरसी को डाउनलोड करने की सुविधा मिलती है। आप जब चाहे जरूरत के अनुसार यहां से आरसी डाउनलोड (RC download process) कर सकते हैं।
अगर आप ऑनलाइन फारसी डाउनलोड करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले तो mParivahan ऐप और parivahan.government इन पोर्टल पर जाना होगा। वहां जाकर आरसी डाउनलोड के ऑप्शन को चुनना होगा और उसके बाद गाड़ी के चांसेस नंबर के आखिरी पांच नंबरों को फिल करना होगा। इतना करने के बाद आपके आरटीओ में रजिस्टर नंबर पर ओटीपी आएगा और जैसे ही आप ओटीपी दर्ज करते हैं आपकी आरसी की डिजिटल कॉपी स्क्रीन पर दिखने लगेगी।
ट्रैफिक पुलिस को दिखाना मान्य
लोगों के मन में यह सवाल आता है कि भारत सरकार के नियमों (Indian government rules) के अनुसार क्या डिजिटल दस्तावेज यानी कि डिजिलॉकर और mParivahan ऐप में मौजूद दस्तावेज हैं। वह ट्रैफिक चेकिंग के दौरान वैध है या नहीं। तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप इसे जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक पुलिस को दिखा सकते हैं और यह पूरी तरह से मान्य हैं। हालांकि किसी बड़ी कागजी कार्यवाही के लिए इसकी एक प्रिंटेड कॉपी अपने पास रखना सही रहता है।
सबसे पहले तो आप यह जान ले कि इस पूरी प्रक्रिया (RC download process) में आपका मोबाइल नंबर सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है, क्योंकि गाड़ी लेते समय जो आपने नंबर दिया है वह बंद हो चुका है तो ओटीपी नहीं आएगा, जिसके चलते आप आरसी डाउनलोड नहीं कर सकेंगे। इसलिए ऐसी कोई परेशानी ना हो इसके लिए आपको पोर्टल पर जाकर मोबाइल नंबर को अपडेट करना होगा ताकि बाद में आपको कोई परेशान ना हो।
