Realme p4 power price – Realme का एक नया दमदार 5G स्मार्टफोन जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है और लॉन्च से पहले ही इसकी कीमत को लेकर बड़ा खुलासा हो गया है। लीक के मुताबिक, यह फोन प्रीमियम फीचर्स, बड़ी बैटरी और तेज चार्जिंग सपोर्ट के साथ किफायती रेंज में उतारा जा सकता है… आइए नीचे खबर में जान लेते है इसकी कीमत के बारे में-
10000mAh बैटरी वाला नया फोन Realme P4 Power भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है। कंपनी लगातार इस मोबाइल को टीज़ कर रही है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन अफवाहें हैं कि Realme P4 Power 29 जनवरी को भारत में लॉन्च हो सकता है। वहीं, एक नए लीक में फोन का बॉक्स प्राइस और रैम-संग्रहीत स्टोरेज की जानकारी भी इंटरनेट पर सामने आ गई है।
Realme P4 Power का MRP टिपस्टर संजू चौधरी ने साझा किया है। लीक में इस फोन का रिटेल बॉक्स सामने आया है, जिसमें 12GB RAM + 256GB Storage का वेरिएंट है और बॉक्स पर 37,999 रुपये का MRP लिखा है। यह फोन का अधिकतम रिटेल प्राइस है, यानी 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले इस Realme फोन को मार्केट में लगभग 35,000 रुपये तक की कीमत पर उपलब्ध कराया जा सकता है। लीक की जानकारी के अनुसार यह फोन Orange और Silver कलर में लॉन्च होगा।
Realme P4 Power 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के अनुसार यह स्मार्टफोन MediaTek के Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर पर लॉन्च हो सकता है। इसी सीरीज का Realme P4x 5G दिसंबर में लॉन्च हुआ था, जिसमें भी यही Dimensity 7400 Ultra चिपसेट दिया गया था, जो 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम करने में सक्षम है।
लीक के मुताबिक Realme P4 Power 5G को 6.78-इंच की बड़ी स्क्रीन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। यह AMOLED पैनल पर बनी 4D कर्व्ड डिस्प्ले होगी, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा, फोन में IP68 + IP69 रेटिंग मिलने की भी जानकारी है, जो इसे धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा देगी।
फोटोग्राफी के लिए Realme P4 Power में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की बात सामने आई है। लीक के अनुसार इसमें LED फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस (Ultra-wide angle lens) मिल सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस अपकमिंग Realme 5G फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की संभावना है।
कंपनी पहले ही कन्फर्म कर चुकी है कि Realme P4 Power को भारत में 3 साल के Android OS अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। हालांकि कंपनी ने बड़ी बैटरी की पुष्टि कर दी है, लेकिन लीक के मुताबिक यह फोन 10,001mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हो सकता है, जिसमें 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की भी संभावना है।
Realme P4x 5G की बात करें तो यह भारत में 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ था और 91mobiles के मुताबिक इसने 17 घंटे 38 मिनट का PCMark बैटरी बेंचमार्क स्कोर हासिल किया है। ऐसे में 10,000mAh बैटरी का आना एक बड़ा अपग्रेड माना जाएगा। Realme P4x 5G की कीमत 15,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मिलती है। वहीं 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 17,499 रुपये और 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 19,499 रुपये है।
इस Realme 5G फोन में 6.72-इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 45W फास्ट चार्जिंग (charging) और बायपास चार्जिंग टेक्नोलॉजी (charging technology) को सपोर्ट करता है। फिलहाल पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।
