redmi note 15 pro : अगर आप भी रेडमी फोन लवर है और रेडमी का कोई बढ़िया मॉडल लेना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद होने वाली है। अब जल्द ही रेडमी कंपनी की ओर से रेडमी नोट 15 pro की लॉन्चिंग (Redmi Note 15 Pro launch) की जानी है और लॉन्चिंग से पहले ही कीमतो को लेकर खुलासा हो गया है। रेडमी का ये अपकमिंग मॉडल 200 MP कैमरा के साथ लॉन्च किया जाएगा।
रेडमी कंपनी की ओर से जल्द ही भारतीय टेक बाजार में रेडमी नोट 15 Pro+ को लॉन्च किया जाना है,लेकिन अब इस फोन की लॉन्चिंग से पहले ही फीचर्स और कीमत (Redmi Note 15 Pro Plus 5G) की डिटेल सामने आ गई है। इस फोन का सबसे खास फीचर इसका कैमरा होगा और इसके साथ ही कई अन्य दमदार फीचर्स भी मिलने वाले हैं। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं इस फोन की कीमत के बारे में।
Redmi Note 15 Pro+ के प्राइस
Redmi Note 15 Pro+ के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को भारत में 38,999 रुपये की शुरुआती कीमत (Redmi Note 15 Pro+ Price) में पेश किया जा सकता है। इसके 12GB RAM + 256GB वेरिएंट को 41,999 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है और 12GB RAM + 512GB वाले वेरिएंट्स को 44,999 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है। अगर बात करें प्री-बुकिंग ऑफर की तो कंपनी फोन की खरीद पर 1 साल का फ्री स्क्रीन-रिप्लेसमेंट ऑफर दे सकती है। इसके साथ ही यूजर को फ्री में रेडमी वॉच मूव (redmi watch move) भी दी जा सकती है।
Redmi Note 15 Pro+ के स्पेसिफिकेशन
रेडमी कंपनी का ये फोन नोट 15 Pro Plus 5G Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। गेमर्स के लिए ये फोन एकदम बेस्ट है, क्योंकि रेडमी के इस फोन में हैवी गेमिंग के लिए आइस-शील्ड सर्कुलेटिंग कूलिंग पंप दिए जाने की उम्मीद है और इस फोन को भारत में 6,500mAh की दमदार बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है और 100W फास्ट चार्जिंग फीचर (Specifications of Redmi Note 15 Pro+) भी मिल सकता है। रेडमी के इस फोन को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
रेडमी Note 15 Pro Plus का कैमरा सैटअप
बताया जा रहा है कि रेडमी Note 15 Pro Plus में 200MP का मेन कैमरा (Camera setup of Redmi Note 15 Pro Plus) दिए जाने की संभावना है और बाकी के दोनों कैमरे 50MP के हो सकते हैं। रेडमी के इस मॉडल में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का कैमरा मिल सकता है। डिस्प्ले की बात करें तो रेडमी के इस सीरीज के फोन (Redmi Note 15 Pro Plus Features) 6.83 इंच के AMOLED के साथ आते हैं।
कब लॉन्च होगा रेडमी Note 15 Pro Plus
रेडमी Note 15 Pro Plus फोन का डिस्प्ले (Redmi Note 15 Pro Plus display) 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है और धूप में स्क्रीन ठीक से दिखे इसके लिए 3200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी जा सकती है। कंपनी की ओर से इस फोन के डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला विकटस 2 मिलने की संभावना है। रेडमी के इस मॉडल (Redmi Note 15 Pro Plus Launching) को 29 जनवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा।
