New Renault Duster 2026 : रेनो इंडिया अब भारतीय ऑटो बाजार में डस्टर का नया वैरिएंट उतार दिया है।। अब डस्टर के इस नए वैरिएंट (New variant of Duster) में 6 क्लर ऑपश्न मिलने वाले हैं और कई धांसू फीचर्स भी मिलेंगे। अगर आप डस्टर के इस नए वैरिएंट को खरीदना चाहते हैं तो आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि डस्टर का ये नए वेरिएंट में क्या फीचर्स मिलेंगे और क्या कुछ खास होगा।
भारतीय बाजार में अब रेनो इंडिया रेनॉल्ट डस्टर के नए वेरिएंट की लॉन्चिंग से वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। अब कंपनी की ओर से डस्टर का नया वैरिएंट लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने डस्टर (New Renault Duster 2026) के नए वेरिएंट में डिजाइन, इंटीरियर और पावरट्रेन समेत कई खास अपग्रेड फीचर्स देखने को मिलने वाले हैं। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
New Renault Duster 2026 की परफॉर्मेंस
बता दें कि नई डस्टर को तीन अलग-अलग इंजन ऑप्शन (New Renault Duster 2026 Engine Specs) में लॉन्च किया गया है, ये इंजन ऑप्शन हाइब्रिड और टर्बो तकनीक से लैस हैं। नई डस्टर का 1.8L E-Tech 160 इंजन 160bhp 172Nm पावर टॉर्क को जनरेट करता है और ये इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आता है। वहीं, 1.3L Turbo TCe 160 इंजन 160bhp पावर के साथ आता है और 280Nm टॉर्क जनरेट करता है। ये इंजन ऑप्शन 6-स्पीड मैनुअल/DCT के साथ आता है। वहीं, नई डस्टर का 1.0L TCe 100 इंजन 100bhp की पावर और 160Nm टॉर्क जनरेट करता है। ये 6-स्पीड मैनुअल के साथ आता है।
नई रेनो डस्टर का इंटीरियर
नई डस्टर 2026 के गाड़ी (New Renault Duster 2026 Interior) के केबिन को नया बना बनाया है, इसके केबिन में खासतौर पर आधुनिक तकनीक पर फोकस किया है। इस नई डस्टर 2026 में पहली बार डस्टर में सनरूफ की सर्विस दी गई है और डैशबोर्ड पर बड़ा डिजिटल डिस्प्ले और इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलता है। अन्य फीचर्स के तौर पर इसमे एम्बिएंट लाइटिंग, पियानो ब्लैक इंसर्ट के साथ नया स्टीयरिंग व्हील भी दिया गया है और फॉक्स कार्बन फाइबर फिनिश भी मौजुद है। इसके साथ ही इसमे पावर्ड फ्रंट सीट्स, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग आदि फीचर्स भी शामिल है।
नई रेनो डस्टर के सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इस नई डस्टर में 6 एयरबैग्स और लेवल 2 ADAS (Advanced Driver Assistance System) जैसे कई एडवासं फीचर्स मौजुद है। इसके साथ ही यह नई गाड़ी 360-डिग्री कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (electronic parking brake) और न्यू तकनीक से लैस होने वाली है। साथ ही इस नई डस्टर 2026 में 700 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है।
नई रेनो डस्टर का लूक और डिजाइन
लूक और डिजाइन की बात करें तो नई डस्टर 2026 (New Renault Duster 2026) में इंटीग्रेटेड LED DRLs के साथ रेक्टेंगुलर हेडलाइट्स और बैक में C-शेप्ड LED टेललाइट्स भी है और इस गाड़ी को जेड माउंटेन ग्रीन, पर्ल व्हाइट, मूनलाइट सिल्वर, स्टेल्थ ब्लैक, रिवर ब्लू और सनसेट रेड ऑप्शन में लॉन्च किया है। इस एसयूवी में शार्क-फिन एंटीना और रूफ रेल्स के साथ नया स्पोर्टी लुक मौजुद है।
नई रेनो डस्टर की बुकिंग डिटेल्स
अगर आप भी इस नई रेनो डस्टर (Renault Duster 2026 Booking) को खरीदना चाहते हैं तो बता दें कि ग्राहक अभी इसे 21,000 रुपये की टोकन राशि के साथ बुकिंग कर सकते हैं और कंपनी की ओर से प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को डिलीवरी में प्राथमिकता मिल सकती है और इस दौरान खास इंट्रोडक्ट्री कीमतें मिल सकती हैं। हालांकि अभी कीमतों को लेकर कंपनी ने खुलासा नहीं किया है और नई रेनो डस्टर की कीमतों का ऐलान मार्च 2026 में किया जाएगा।
