Rental Property: हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक आपको बता दें कि नगर निगम ने अपनी 1,702 दुकानों के किराए में वृद्धि की घोषणा की है। गोल मार्केट और अन्य क्षेत्रों की दुकानों के लिए नई दरें तय की गई हैं… जारी इस रिपोर्ट से जुड़ी पूरी जानकारी जानने के लिए खबर को पूरा पढ़ लें-
नगर निगम की 1,702 दुकानों के किराए बढ़ाने का मामला लंबे समय से विवाद का विषय बना हुआ था। इसे सुलझाने के लिए एक विशेष कमेटी का गठन (Formation of special committee) किया गया, जिसकी अध्यक्षता मेयर ने की और वाइस चेयरमैन (vice chairman) के रूप में नगर आयुक्त शामिल थे। इसी बीच गोल मार्केट में दुकानों के किराए को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई।
कमेटी ने ग्राउंड फ्लोर (ground floor) की दुकानों के लिए 4,000 रुपये, फर्स्ट फ्लोर की दुकानों के लिए 2,000 रुपये और कियोस्क के लिए 3,000 रुपये मासिक किराया (monthly rent) तय करने पर सहमति दी। इसके अलावा, तीन साल में किराए में 12.5% बढ़ोतरी और दुकानों का नाम बदलने के लिए नगर निगम के फंड (municipal funds) में 3 लाख रुपये जमा करने का भी फैसला किया गया।
गाजियाबाद नगर निगम (Ghaziabad Municipal Corporation) की कुल 1,702 दुकानों में से 407 दुकानों का संबंध गोल मार्केट से है। कमेटी में पांच पार्षद शामिल थे, जिनमें भगवान अग्रवाल, मनोज त्यागी, अजय शर्मा, उदित मोहन और संजय सिंह शामिल थे।
कमेटी में नगर निगम के पांच अधिकारी भी शामिल थे: एडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर जंग बहादुर यादव, एडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नलर अवनेंद्र कुमार, असिस्टेंट म्युनिसिपल कमिश्नलर पल्लवी सिंह, चीफ इंजीनियर एन.के. चौधरी और डिप्टी चीफ वेटनरी ऑफिसर डॉ. अनुज सिंह। बैठक में बिजनेसमैन राजू छाबड़ा, राकेश स्वामी, राजेश लाहौरिया समेत अन्य लोग भी उपस्थित थे।
