road projects : सरकार देश के कई हिस्सों में सड़क और हाईवे व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए प्रयास कर रही है। अब हाल ही में सरकार की ओर से इन 3 राज्यों के रोड प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई है और इन रोड प्रोजेक्ट के लिए बजट (road project budget) को स्वीकृति मिल गई है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि किन 3 राज्यों में रोड़ प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली है।
सरकार ने अब प्रदेश में सड़क व्यवस्था के आधुनिकीकरण और यातायात सुरक्षा को लेकर एक अहम फैसला लिया है। अब हाल ही में सरकार की ओर से 3 राज्यों के रोड प्रोजेक्ट्स (road projects news) को हरी झंडी दिखा दी गई है। इन तीनों राज्यों में बजट को भी स्वीकृत कर लिया गया है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि किन 3 राज्यों में नए रोड प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे।
किन तीन राज्यों में शुरू होंगे रोड प्रोजेक्ट
दरअसल, आपको बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से महाराष्ट्र (road projects in maharashtra) , तेलंगाना और गुजरात में 11,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के रोड प्रोजेक्ट्स (road projects) को हरी झंडी दिखाई गई है। बीते दिनों जो आधिकारिक बयान जारी किया है, उससे यह पता चला है कि आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (Cabinet Committee on Economic Affairs) ने दो दिन पहले ही 3320.38 करोड़ रुपये की कुल पूंजी लागत पर महाराष्ट्र में NH-160A के घोटी-त्रयंबक -जवाहर-मनोर-पालघर सेक्शन के पुनर्वास और अपग्रड करने को लेकर मंजूरी दे दी है।
पीएम गतिशक्ति के सिद्धांतों के अनुरूप होगा प्रोजेक्ट
राजमार्ग मंत्रालय का कहना है कि नासिक के पश्चिमी इलाके, खासतौर पर अंबाड़ और सतपुर के आसपास, महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम ने जो औद्योगिक इकाइयों विकसित की है, उसका घना ग्रूप मौजुद है, जिससे इस इलाके में बड़े पैमाने पर माल परिवहन होता है। मंत्रालय का कहना है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने महाराष्ट्र में NH-160A (NH-160A in Maharashtra) के 154.63 किमी संबे सेक्शन के पुनर्वास और उन्नयन को इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (EPC) मोड पर हामी भर दी है। पीएम गतिशक्ति के सिद्धांतों (Principles of PM GatiShakti) के हिसाब से ये प्रोजेक्ट प्रस्तावित किया गया है।
गुजरात में मंत्रिमंडलीय समिति ने इतना बजट किया स्वीकृत
मंत्रालय का कहना है कि गुजरात (road project in gujarat) में धमासिया-बिटाडा/मोवी और नसरपोर-मलोथा के चार लेन वाले सेक्शन (Four-laning of Nasrpur-Malotha section) का निर्माण करने के लिए मंजूरी दे दी गई है और इस प्रोजेक्ट के लिए मंत्रिमंडलीय समिति ने 4583.64 करोड़ रुपये के बजट की स्वीकृति दी है। बता दें कि ये 107.67 किमी लंबे प्रोजेक्ट NH-56 का हिस्सा है, जिसकी शुरुआत राजस्थान के निम्बाहेरा से होकर के गुजरात के दाहोद जिले, मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले से होकर जाती है।
तेलंगाना के रोड प्रोजेक्ट में आएगी इतनी लागत
तेलंगाना की बात करें तो यहां पर मंत्रिमंडलीय समिति की ओर से 3175.08 करोड़ रुपये की कुल पूंजी लागत के साथ NH-167 के चौड़ीकरण केा हरी झंडी दिखा दी गई है। बता दें कि तेलंगाना में हैदराबाद-पणजी इकोनॉमिक कॉरिडोर (Hyderabad-Panaji Economic Corridor) पर गुडेबेलूर से महबूबनगर तक की 80.01 किलोमीटर लंबे प्रोजेक्ट को 4-लेन मानक के हिसाब से विकसित किया जाने का प्लान है। इस प्रोजेक्ट की कुल पूंजी लागत 3175.08 करोड़ रुपये आंकी गई है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव (Union Minister Ashwini Vaishnav) ने बीते दिनों कैबिनेट द्वारा जो प्रोजेक्ट्स मंजूर हुए हैं, उनकी जानकारी दी गई थी।
