Rohit Sharma: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के खत्म होते ही सभी फ्रेंचाइजी होने आगामी सीजन को लेकर के अपनी-अपने टीमों की तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि आईपीएल में पांच बार की विजेता रही मुंबई इंडियंस के लिए इंडियन प्रीमियर लीग का 18 वां सीजन काफी निराशाजनक रहा है। सीजन की शुरुआत में ही टीम को हार का सामना करना पड़ा। लेकिन बाद में मुंबई की टीम ने धीरे-धीरे अच्छा कमबैक किया। लेकिन प्लेऑफ में जगह पक्की करने से चूंक गयी।
आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले ही अब मुंबई इंडियंस टीम के पूर्व कप्तान Rohit Sharma को लेकर के बड़ी खबरें सामने आ रही है। खबरों की माने Rohit Sharma मुंबई इंडियंस के साथ अपना नाता तोड़ सकते हैं। आईपीएल 2026 में किस टीम के साथ खेलेंगे रोहित शर्मा आइए डालते है एक नजर
आईपीएल 2026 में इस टीम का हिस्सा बन सकते हैं Rohit Sharma
दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर Rohit Sharma मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ते हैं तो वह अपनी पसंदीदा टीम कर के साथ जुड़ जाएंगे। दरअसल के पीछे की सबसे बड़ी वजह शाहरुख खान है। जो कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक है। शाहरुख कर की टीम में रोहित शर्मा को शामिल कर लेने के लिए न सिर्फ मोटी रकम का इस्तेमाल कर सकते हैं। बल्कि उन्हें टीम की कप्तानी भी सौंपी जा सकती है। ऐसे में मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ते हुए रोहित शर्मा कर की टीम में जाना पसंद करेंगे।
रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस बनी पांच बार की विजेता
आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम किया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में ही मुंबई में यह 5 खिताब अपने नाम की है। हालांकि 38 साल के रोहित शर्मा ने साल 2011 में मुंबई इंडियंस टीम को ज्वाइन किया था। उनकी कप्तानी में ही मुंबई की टीम इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम बनी है। रोहित ने आईपीएल में अब तक कुल मिलाकर 272 मुकाबले खेले हैं। जिसमें उन्होंने 7046 रन बनाए हैं इस दौरान रोहित ने दो शतक और 47 अर्धशतक लगाए हैं।
रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस के बीच आई थी विवाद की खबरें
दरअसल आईपीएल 2025 के दौरान मुंबई इंडियंस और रोहित शर्मा के बीच विवाद की कई खबरें सामने आई थी। सीजन के दौरान रोहित शर्मा रन बनाने में नाकाम रहे थे और साथ ही मैदान में वह फील्डिंग करते हुए भी काफी बार अनफिट नजर आए थे। जिसके बाद इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका मिला और वह प्लेइंग 11 से भी बाहर करती है। हालांकि रोहित शर्मा को टीम से बाहर करने की वजह इंजरी को बताया गया था। लेकिन इस पर फैंस ने मुंबई इंडियंस को काफी ज्यादा ट्रोल किया था। जिसके बाद वह प्लेइंग इलेवन में खेलते हुए नजर आए।