RR vs CSK: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों ने पहले मुकाबले में निराशाजनक प्रदर्शन किया है। पॉवरप्ले ओवर्स में ही गेंदबाजों ने हवा निकाल दी।
RR vs CSK, CSK batting collapsed: भारतीय प्रीमियर लीग 2026 का तीसरा मुकाबला गुवाहाटी के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उनके गेंदबाजों ने शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन किया।
चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन नए अंदाज में नजर आई, लेकिन पहले ही मुकाबले में उनके बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए। पावरप्ले के अंदर ही राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों ने सीएसके के टॉप ऑर्डर की हवा निकाल दी और टीम को बैकफुट पर धकेल दिया।
RR vs CSK: पावरप्ले में ही निकली हवा
इस मुकाबले में बारिश की वजह से ओवरकास्ट कंडीशन थी, जिसका फायदा राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों ने बखूबी उठाया। उन्होंने शुरुआत से ही लगातार विकेट चटकाते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को बैकफुट पर धकेल दिया। सीएसके ने पावरप्ले में महज 41 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद भी टीम संभल नहीं पाई और लगातार विकेट गिरते रहे।

RR vs CSK: सीएसके की पारी 123 रन पर सिमटी
चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी क्रम में कोई भी खिलाड़ी ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सका, जिसके चलते पूरी टीम 123 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से जेमी ओवरटन ने अंत तक संघर्ष किया और स्कोर को किसी तरह सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचाया।

RR vs CSK: एमएस धोनी और डेवाल्ड ब्रेविस की कमी खली
इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को एमएस धोनी और डेवाल्ड ब्रेविस की गैरमौजूदगी भारी पड़ी। दोनों खिलाड़ियों की कमी टीम के प्रदर्शन में साफ नजर आई। अब आने वाले मुकाबलों में सीएसके को अपनी बल्लेबाजी रणनीति में बदलाव करने की जरूरत होगी।
