IND vs SA: साउथ अफ्रीका से मिली हार ने न सिर्फ टीम इंडिया के विजयी रथ को रोक दिया बल्कि सेमीफाइनल में टीम इंडिया की उम्मीदों को 440 वोल्ट का झटका भी दे डाला। अब टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल की राह बेहद मुश्किल और चुनौतीपूर्ण होने वाली है। क्या है सेमीफाइनल के लिए पूरा समीकरण आइए समझते हैं।
IND vs SA: टीम इंडिया का प्रदर्शन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार अच्छा रहा है और उसने बिना किसी खास परेशानी के ग्रुप स्टेज में सभी मैच जीतकर अगले राउंड में जगह बनाई। इन नतीजों के बावजूद टीम इंडिया को सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के हाथों 76 रनों की बड़ी हार का सामना किया।
इस हार ने न सिर्फ टीम इंडिया के विजयी रथ को रोक दिया बल्कि सेमीफाइनल में टीम इंडिया की उम्मीदों को 440 वोल्ट का झटका भी दे डाला। अब टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल की राह बेहद मुश्किल और चुनौतीपूर्ण होने वाली है। क्या है सेमीफाइनल के लिए पूरा समीकरण आइए समझते हैं।
IND vs SA: साउथ अफ्रीका ने भारत को धोया
एक बार फिर टीम इंडिया को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी टूर्नामेंट में हार का सामना करना पड़ा। साउथ अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया को 188 रन का लक्ष्य दिया था। जिसके जवाब में भारतीय टीम बुरी तरह से लड़खड़ा गई और 18.5 ओवर में महज 111 रन ही बना पाई। साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 में भारत को 76 रनों से हरा दिया। इस हार के बाद से पॉइंट्स टेबल पर टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा।
IND vs SA: पॉइंट टेबल पर टीम इंडिया को लगा झटका
एडन मार्करम की कप्तानी वाली साउथ अफ्रीका टीम ने जीत के साथ 2 महत्वपूर्ण अंक प्राप्त कर लिए हैं और वो ग्रुप-2 के पॉइंट्स टेबल पर फिलहाल टॉप पर हैं। वहीं, 76 रनों से करारी शिकस्त के बाद भारत का नेट रनरेट -3.800 हो गया है जो टीम इंडिया के साथ भारतीय फैंस के लिए भी काफी चिंताजनक है, क्योंकि सुपर-8 का जो फॉर्मेट है उसमें नेट रनरेट का काफी अहम रोल होता है।
सुपर-8 में अब टीम इंडिया का सामना किससे?
सुपर-8 में अब भारत का अगला मुकाबला 26 फरवरी को चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ होना है। फिर 1 मार्च को सूर्या एंड कंपनी कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर वेस्टइंडीज से टक्कर लेगी। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को अब किसी कीमत पर ये दोनों मुकाबले जीतने होंगे। हालांकि, दोनों मुकाबलों में जीत के वाबजूद टीम इंडिया की सेमीफाइनल में जीत पक्की होगी या नहीं इसका फैसला आने वालों मैचों में होगा।
सेमीफाइनल के लिए टीम इंडिया का समीकरण
दरअसल, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को हराकर भी भारत 4 अंक तक ही पहुंच पाएगा। वहीं, एक और मुकाबला जीतते ही साउथ अफ्रीका के खाते में 4 अंक आ जाएंगे और उनके लिए सेमीफाइनल का रास्ता आसान हो जाएगा। इस स्थिति में भारत को ये दुआ करनी होगी कि साउथ अफ्रीका अपने बाकी मुकाबले भी जीत जाए। वहीं, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे एक से ज्यादा मैच नहीं जीते। अगर ऐसा होता है तो भारत और साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा।

दूसरा समीकरण ये है कि भारत को सुपर-8 में बाकी बचे दोनों मैचों में बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी। किसी भी तरह उन्हें नेट रन रेट कम से कम दो टीमों से बेहतर करना होगा, ताकि जब अंक बराबर हो तो उन्हें दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। हालांकि, ये समीकरण बैठाना टीम इंडिया के लिए किसी टेढ़ी खीर से कम नहीं होगा।
